Hardoi: दो लड़कियों ने युवक को जमकर धुना… Video वायरल होने के बाद पुलिस ने की ये कार्रवाई
Hardoi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लड़कियां एक लड़के को पीट रही हैं हालांकि लड़का खुद को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रई गांव से सामने आया है.
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक युवक शराब के नशे में एक घर में जबरन घुस गया. जिसके बाद घर में मौजूद लड़कियों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक नशे में धुत होकर घर में घुसा और बदतमीजी करने लगा, जिसके बाद उसे सबक सिखाया गया।
तो वहीं टड़ियावां पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच की है और इस मामले में दोनों पक्षों के जिम्मेदारों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, गेहूं के खेत में मवेशी के घुसने को लेकर दो पक्षों के नाबालिग बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फिलहाल पुलिस ने रामशंकर और उपदेश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
— Hardoi Police (@hardoipolice) April 21, 2025