Pahalgam Terror Attack: देश भर में ढूंढे जाएंगे एक-एक पाकिस्तानी… गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिया ये बड़ा निर्देश

April 25, 2025 by No Comments

Share News

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से केंद्र सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कमर तोड़ कार्रवाई कर रही है. अब गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया है कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जाए.

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और निर्देश दिया कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाए।

साथ ही कहा कि अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तुरंत पहचान करें और उनको पाकिस्तान पास भेजें. साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने के निर्देश भी जारी कर दिया है।

इस सम्बंध में गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित सभी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए जाएं और सभी राज्य अपने क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ-ढूंढकर उनकी वापसी सुनिश्चित की जाए.

राज्यों से जल्द हटाएं पाकिस्तानी नागरिक

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने राज्यों से पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द हटाया जाए. इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निलम्बित कर दिए गए वीजा

बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का इससे पहले सामने एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के तहत पाकिस्तानियों को जारी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल भारत सरकार का ये फैसला उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होता है जिनको पहले से दीर्घकालिक वीजा (LTV) जारी किए जा चुके हैं। इसको लेकर रणधीर जायसवाल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 24 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय पहले से जारी हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा. यानी ऐसे वीजा वैध माने जाएंगे.

ये भी पढ़ें-Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू

Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video

Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video