Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर विधायक अमीनुल इस्लाम ने की अपमानजनक टिप्पणी…गिरफ्तार-Video

April 24, 2025 by No Comments

Share News

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें दो विदेशी सहित 26 पर्यटकों की जान चली गई है. इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त हो गया है और मोदी सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन ले रही है. इसी बीच पहलगाम अटैक पर अपमानजनक टिप्‍पणी करने पर असम के विधायक अमीनुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

असम पुलिस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. इस सम्बंध में असम डीजीपी हरमीत सिंह का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें नागांव स्टेशन ले गई है. कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विधायक की अपमानजनक टिप्पणी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि असम पुलिस ने विधायक अमीनुल इस्लाम को 24 अप्रैल को ढिंग स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि उन्होंने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहलगाम और पुलवामा हमलों से जोड़ा था।

ये भी पढ़ें-बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान…! भारत का एक और बड़ा कदम; बौखलाए शहबाज शरीफ ने दी युद्ध की धमकी-Video