Pahalgam: आतंकी हमले के ये पांच Video…नहीं थमेंगे आंसू

April 24, 2025 by No Comments

Share News

Pahalgam Terror Attack Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों ने जान गवां दी है. इस घटना के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है तो वहीं हमले से पहले और बाद के पांच वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.

इस हमले में दो विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं. पुलिस की वर्दी में आए तीन आतंकियों ने कश्मीर की खूबसूरत वादी का नजारा ले रहे पर्यटकों को पास से गोली मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों ने बताया कि पहले नाम और धर्म पूछा इसके बाद आतंकियों ने गोली मार दी. महिलाओं के साथ मौजूद पुरुषों को गोली मार दी और महिलाओं से कहा कि जाकर मोदी को बता देना.

किसी से कलमा पढ़ने के लिए कहा तो किसी ने जैसे ही हिंदू कहा तो आतंकियों ने गोली मार दी. हालांकि इस दौरान कश्मीर के स्थानीय लोगों ने भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया था लेकिन इस हमले के बाद से लोगों को कश्मीर पर से भरोसा उठ गया है और अब समय ही बताएगा कि इस हमले के बाद कश्मीर की टूरिज्म कितना प्रभावित हुआ? क्योंकि भारत सरकार लगातार कश्मीर के आतंकवाद खत्म होने का दावा कर रही थी लेकिन इस हमले के बाद पर्यटक इस ओर जाने के लिए सौ बार सोचेगा.

आतंकी हमले से पहले का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आतंकी हमले से ठीक पहले का वीडियो कहा जा रहा है. इस वीडियो में एक कपल दिखाई दे रहा है जो कि दक्षिण भारत से कश्मीर घूमने गया था. वीडियो में अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में कपल बता रहा है. वीडियो में दोनों ही पति पत्नी काफी खुश नजर आ रहे हैं और शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे हैं लेकिन थोड़ी ही देर बाद महिला के पति को आतंकवादी गोली मार देते हैं. वीडियो देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.

शादी के 5 दिन बाद ही उजड़ गया सुहाग

सोशल मीडिया पर हरियाणा के शहीद 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वह अपने पति के ताबूत को पकड़ कर इस कदर रो रही हैं कि जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा वो रो पड़ा. बता दें कि विनय की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और वे 21 अप्रैल को कश्मीर घूमने के लिए गए थे. 22 अप्रैल को आतंकियों ने उनको गोली मार दी. पत्नी की आखिरी विदाई का ये वीडियो हर किसी को रुला रहा है.

हमले के ठीक बाद विनय नरवाल की पत्नी का वीडियो

सोशल मीडिया पर पहलगाम में आतंकी हमला होने के ठीक बाद का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी और उनके साथ एक महिला खड़ी दिखाई दे रही है. शहीद लेफ्टिनेंट की पत्नी एक लोकल कश्मीरी को बता रही हैं कि कैसे एक आतंकवादी आया और उसने गोली मार दी. इसके बाद लोकल कश्मीरी से महिला कह रही है “मेरे पति को बचा लो” इसके बाद लोकल कश्मीरी व्यक्ति हमले में घायल एक व्यक्ति को पानी पीने के लिए बोतल देता है. इस वीडियो को देखकर हर किसी की रूह कांप रही है.

स्थानीय कश्मीरियों ने की मदद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पहलगाम हमले के बाद का वायरल हो रहा है जिसमें हमले के बाद पर्यटक बस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और लौट रहे हैं. तो वहीं इन टूरिस्ट को लोकल कश्मीरी खाने का सामान और पानी की बोतलें दे कर मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही ये भी कह रहे हैं कि आप लोगों को कोई भी जरूरत हो तो हमें बताइए. आप यहां खाना खाने के लिए रूक सकते हैं.

पीठ पर लाद लिया पर्यटक को

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्थानीय कश्मीरी पर्यटक को पीठ पर लादकर भागता दिखाई दे रहा है. सभी लोग इस कश्मीरी व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि कश्मीर की खूबसूरत वादी को देखने के लिए ही देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते रहे हैं और यहां के लोगों की आमदनी का मुख्य साधन भी इन्हीं पर्यटकों से ही आता था. इस तरह से आतंकवादियों ने कहीं न कहीं कश्मीर के स्थानीय लोगों की दाल-रोटी को भी प्रभावित कर दिया है. ये हमला केवल भारत पर ही नहीं बल्कि कश्मीर की शांति पर भी हुआ है. इससे अगर टूरिज्म प्रभावित होता है तो घाटी के लोगों के चूल्हे तक ठंडे पड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें-Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर विधायक अमीनुल इस्लाम ने की अपमानजनक टिप्पणी…गिरफ्तार-Video

Pahalgam: अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी…आतंकियों ने छीन ली खुशियां; नौसेना अधिकारी के शव से लिपट कर रोई पत्नी-Video

Pahalgam: धर्म पूछा.. फिर उतरवाई पैंट और मार दी सिर पर गोली…रो-रो कर पीड़ितों ने बयां किया दर्द; आतंकवादियों की पहली तस्वीर-स्केच वायरल-Video

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर बड़ा आतंकी हमला…TRF ने ली जिम्मेदारी; अमित शाह रवाना, स्थानीय व्यक्ति ने दी ये बड़ी जानकारी-Video