टेंशन के टेंशन बन जाओ…संत प्रेमानन्द महाराज ने दी ये बड़ी सलाह-Video

Share News

Premanand Maharaj: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानन्द महाराज जो कि राधारानी के परम भक्त हैं, भला उनको कौन नहीं जानता. सोशल मीडिया पर उनके प्रवचन के वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं जिसमें वह जीवन जीने की सही सलाह लोगों को देते हैं और नाम जप करने के लिए कहते हैं. उनका मानना है कि राधारानी के नाम जप में इतनी शक्ति है कि हर बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है. वह सभी को धार्मिक नियमों के अनुसार जीवन जीने की सलाह देते हैं.

सोशल मीडिया पर एक ताजा वीडियो उनका वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों को सही ज़िंदगी जीने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि वृंदावन के आश्रम में उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. वह प्रतिदिन वृंदावन में अपने निवास स्थान से तड़के 2 बजे पदयात्रा करते हुए नंगे पांव श्री हित राधा केली कुंज जाते हैं और इस दौरान सड़क के दोनों ओर लाखों की तादाद में खड़े होकर भक्त उनके दर्शन करते हैं और उनके स्वागत के लिए मार्ग में फूलों से रंगोली बनाते हैं. इस दौरान मार्ग किसी उत्सव से कम नहीं लगता.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महाराज जी कह रहे हैं कि अगर विद्यार्थी जीवन में कहीं सफल नहीं होता तो उसे हार नहीं माननी चाहिए, हम फेल हो जाएं हम हार जाएं तो कभी भी दुखी मत हो. जहां हारने की नौबत आई वहीं पर विजय हुई. हार कोई खराब चीज नहीं है. हार कर नहीं बैठना चाहिए. हम हार को जीत में बदलना चाहिए, हमें भगवान पर भरोसा रखना चाहिए. टेंशन की टेंशन बन जाओ.

महाराज जी की पूरी सलाह जानने के लिए देखें वीडियो

ये भी पढ़ें-प्रेमानंद महाराज ने रात 2 बजे से फिर शुरू की पदयात्रा…श्रद्धालुओं ने ऐसे किया स्वागत; सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी, महाराज जी ने कही ये बात-Video