Health Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए आप कर सकते हैं ये पांच काम…

Share News

Heart Attack Prevention Tips: आजकल लगातार हार्ट अटैक की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. कोई जिम में तो कोई डांस करते हुए हार्ट अटैक का शिकार हो रहा है. लोग इसे कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट बता रहे हैं तो वहीं अभी तक इन घटनाओं की कोई असली वजह सामने नहीं आ सकी है. इसी बीच लोगों के मन में एक तरह का डर घर कर गया है.

दरअसल हम लोग काम के चक्कर में लगातार भागते-दौड़ते रहते हैं. काम का तनाव भी उठाते हैं और इसी वजह से हमारी दिनचर्या भी डिस्टर्ब हो जाती है. दूसरे हम गलत खान-पान का भी सहारा ले लेते हैं. ये सब कहीं न कहीं हमारे शरीर के अहम हिस्से दिल पर गहरा असर डालत है. चूंकि बच्चे भी हेल्दी डाइट की जगह पर फास्ट फूड की ओर अधिक भागते हैं और माता-पिता भी इस पर रोक नहीं लगा पाते.

शायद यही वजह है कि दिल की बीमारियां अब केवल बुज़ुर्गों तक ही सीमित नहीं रह गईं बल्कि ये 30 की उम्र से भी कम उम्र के लोगों पर अपना असर दिखा रहा है. दूसरे कोरोना के बाद कहीं न कहीं तो हमारी बॉडी पर कुछ नकारात्मक असर तो हुआ ही है. तो ऐसे में हमें हेल्दी डाइट के साथ ही अपनी कुछ आदतों में सुधार भी करना होगा ताकि हम दिल या फिर किसी भी तरह की बीमारी के फंदे में न फंस जाएं. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट भी कुछ राय देते हैं….

जिंदगी में सुकून लाएं

एक्सपर्ट का कहना है कि जिंदगी को सुकून और आराम के साथ जिएं. काम है तो तनाव होगा ये जायज बात है लेकिन तनाव को इतना भी हावी न होने दें कि आपकी सेहत प्रभावित हो. क्योंकि लगातार तनाव में रहने से दिल पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि प्रतिदिन 15 मिनट का ध्यान या सांसों की एक्सरसाइज करें जो कि तनाव को दूर करने में सहायक होगी और दिमाग शांत होगा. ऐसा करने से दिल को भी सुकून मिलेगा.

भरपूर सोएं

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि कम से कम 7 घंटे जरूर सोएं. अच्छी नींद आपके दिल को फिर से रीचार्ज करने का काम करती है. अपर्याप्त नींद हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और तनाव स्तर को बढ़ा सकती है. इसलिए कोशिश करें कि आप प्रतिदिन एक वक्त पर सोएं और एक ही वक्त पर जगें.

स्मोकिंग और शराब बिल्कुल भीकरें

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप पहले से स्मोकिंग करते हैं तो धीरे-धीरे इसे बंद करने का प्रयास करें. क्योंकि धूम्रपान और अत्यधिक शराब से दिल प्रभावित होता है और इससे दिल की धमनियां संकुचित हो जाती हैं जिससे हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

फिजिकल एक्टिविटी जरूरी

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जरूरी है कि रोजाना 30 मिनट का व्यायाम करें. ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और वजन को संतुलित रखता है. साथ ही तनाव को भी दूर करता है. आप हल्का दौड़ सकते हैं या फिर तेज चल सकते हैं या योग कर लें. दरअसल शरीर को एक्टिव रखने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो कि दिल मजबूत बनता है.

फास्ट फूड से रहें दूर

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि फल, हरी सब्ज़ियां, ओट्स, नट्स और कम फैट वाले प्रोटीन को डाइट में शामिल करें और फास्ट फूड से दूर रहें. कोशिश करें कि तेल, घी, शुगर और नमक से भरा फास्ट फूड बिल्कुल भी न खाएं क्योंकि ये दिल के लिए जहर के समान होता है. इसलिए हेल्दी फूड को ही दिनचर्या में शामिल करें. ये आपके दिल की धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. इन सुझावों को अमल में लाने से पहले आप अपने संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर कर लें. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता

ये भी पढ़ें-Health Tips: सलून में बरतें ये सावधानी…बाल-दाढ़ी बनवाते समय दूसरों से ट्रांसफर हो सकती है ये खतरनाक बीमारियां ​