आत्महत्या से पहले शख्स ने Video बनाकर पत्नी के खोले ये बड़े राज… 8 महीने पहले ही हुई थी शादी

Share News

Agra Gaurav Halwai Suicide Case: आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र के पवन विहार में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले हलवाई गौरव कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उसने आत्महत्या करने से पहले बनाया है. इस वीडियो में वह पत्नी और ससुराल वालों की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए दिख रहा है.

मामले में परिजनों ने पत्नी सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तो वहीं पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गौरव शादी पार्टियों में हलवाई का काम करता था। 7 महीने पहले ही सादाबाद निवासी निशा से उसकी शादी हुई थी। 4 जुलाई को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

तो वहीं अब सोशल मीडिया पर गौरव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गौरव पत्नी के अवैध संबंध और झूठे केस में फंसाने की धमकी की बात कहते हुए दिख रहा है.

डीसीपी सिटी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गौरव के मौसेरे भाई गुलशन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने लिखित शिकायत देते हुए कहा है कि साली पूजा और सास ने पूरे जेवर रख लिए हैं. जिस वजह से गौरव परेशान थे। उन्हें ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। मुकदमे में गौरव की सास, ससुर सतीश, चाचा ससुर संजय सिंह, ताऊ राजकुमार सिंह, शैलू सिंह, पूजा देवी व पत्नी निशा को नामजद किया है।

फिलहाल सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी और फिर शव का पोस्टमार्टम कर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को बड़ापुर, जसरथपुर (एटा) ले गए थे।

16 नवम्बर को हुई थी शादी

गौरव की शादी 16 नवंबर 2024 को बेलौठ, सादाबाद निवासी निशा के साथ हुई थी। 4 जुलाई को उसने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया था और सास, ससुर, चाचा ससुर, ताऊ ससुर, पत्नी सहित अन्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आरोप है कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। इस वजह से वह उसे मायके छोड़ आया था. तो वहीं पत्नी ने उल्टा उसी पर पुलिस से शिकायत कर दी थी और उसे थाने से बुलाया जा रहा था लेकिन वह डर की वजह से नहीं जा रहा था. इस वजह से वह तनाव में था

मृतक के जीजा ने दी ये जानकारी

मृतक के जीजा दिनेश ने पुलिस व मीडिया को बताया कि गौरव की पत्नी निशा आत्महत्या की धमकी देकर उसे जेल भिजवाने की बात कहती रहती थी. रोज ही गृह कलेश होता था. इसकी शिकायत मार्च में ट्रांस यमुना पुलिस से की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई अगर पुलिस सुन लेती तो शायद गौरव आज जिंदा होता.

दिनेश ने ये भी बताया कि रोज कलह करने की वजह से वह निशा को उसके मायके छोड़ आया था और फिर वहां से दिल्ली काम करने के लिए निकल गया था. दरोगा के फोन आने पर गौरव घर आया और फिर वीडियो बनाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। दिनेश ने बताया कि वह घर में अकेला था। सुबह जब उसका फोन नहीं उठा तब वह पहुंचे थे. घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है. शादी के 8 महीने बाद ही घर उजड़ गया. (फोटो-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें-दूधिए की घिनौनी करतूत… पहले दूध में थूका और फिर दे दिया शुक्ला जी के घर में; CCTV सामने आने के बाद मचा बवाल-Video