Nag Panchami-2025: काल सर्प दोष से हैं परेशान…? नागपंचमी पर करें ये सरल उपाय

July 28, 2025 by No Comments

Share News

Nag Panchami-2025: प्रत्येक वर्ष श्रावण यानी सावन शुक्ल पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में मनाया जाता है. इस दिन नागों की पूजा की परम्परा धर्म ग्रंथों में दी बताई गई है. इसीलिए इस पंचमी को नाग पंचमी कहा जाता है. इस बार नागपंचमी कल यानी 29 जुलाई को पड़ रही है. तो वहीं ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि अगर आप काल सर्प दोष से पीड़ित हैं और तमाम उपाय के बाद भी आपको लाभ नहीं मिल रहा है तो नाग पंचमी के दिन सरल उपाय से इस संकट से बचा जा सकता है.

इस सम्बंध में आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि जिनकी कुण्डली में काल सर्प योग है वे लोग नाग पंचमी के दिन इसकी शांति के लिए उपाए कर सकते हैं। ये दिन काल सर्प योग को दूर करने के लिए सबसे श्रेष्ठकर रहता है।

करें ये विधि

नाग पंचमी के दिन पीपल के नीचे एक दोने में कच्चा दूध रख दीजिये, इसके बाद घी का दीप जलाएं, इसके बाद कच्चा आटा ,घी और गुड़ मिला कर एक छोटा लड्डू बना के रख दें इसके बाद नीचे दिए गए मंत्रों का जाप कर प्रार्थना करें। पूरे मन और एकाग्रता से उन मंत्रों का जाप करने से काल सर्प योग में लाभ प्राप्त होता है। पूजा के दौरान भोले बाबा का ध्यान करना जरा भी न भूलें। इस तरह से मंत्रों के प्रभाव से समस्या दूर होगी और काल सर्प योग की शांति होगी।

पढ़ें ये मंत्र

ॐ अनंताय नमः

ॐ वासुकाय नमः

ॐ शंख पालाय नमः

ॐ तक्षकाय नमः

ॐ कर्कोटकाय नमः

ॐ धनंजयाय नमः

ॐ ऐरावताय नमः

ॐ मणि भद्राय नमः

ॐ धृतराष्ट्राय नमः

ॐ कालियाये नमः

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Sawan: सावन में जरूर पहनें हरी चूड़ियां…मजबूत होता है ये ग्रह; मिलेंगे कई लाभ