BSA पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा शिक्षिकाएं बैठी धरने पर, CCL के लिए रिश्वत लेने का बड़ा आरोप -Video
Sonbhadra BSA Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो शिक्षिकाएं दिखाई दे रही हैं. एक शिक्षिका जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सोनभद्र के सामने बैठी हुई है तो वहीं एक कार्यालय के गेट पर खड़ी है. दोनों शिक्षिकाओं से बीएसएबाहर जाने के लिए कह रहे हैं. इस पर शिक्षिकाओं ने बीएसए पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसीएल अप्रूव को लेकर बीएसए और शिक्षिकाओं के बीच विवाद हुआ था. शिक्षिकाएं शिकायत लेकर बारिश में भीगते हुए बीएसए से मिलने गई थी लेकिन बीएसए ने ये कहकर शिक्षिकाओं को बाहर जाने को कहा कि कोई पढ़ाता नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि बीएसए से कह रहे हैं कि कोई पढ़ाता नहीं है. इस पर एक शिक्षिका ने कहा कि कौन नहीं पढ़ाता है सर, हम सभी बराबर स्कूल जाते हैं और पढ़ाते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार की शाम को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के तहत शिक्षिकाएं संविदाकर्मी डीसी अरविंद कुमार पाठक के खिलाफ विभागीय कार्य में लापरवाही और महिला उत्पीड़न की लिखित शिकायत करने के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पहुंची थीं. इसी दौरान बीएसए मुकुल आनन्द पाण्डेय के साथ शिक्षिकाओं की तीखी बहस हुई.
बता दें कि बीएसए के इस व्यवहार के बाद शिक्षिकाओं में नाराजगी व्याप्त हो गई और भारी बारिश के बीच ही शिक्षिकाएं कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गईं. इसके बाद वे लगातार बीएसए के साथ ही डीसी पर भी कार्रवाई की मांग करती रहीं. इस दौरान कौसर जहां सिद्दीकी, प्रियंका, वर्षा वर्मा, सोनी मौर्या, सोनाली, रेखा, प्रिया, ममता कुमारी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं.
सभी जानते हैं सीसीएल में कितनी मोटी रिश्वत चलती है
ऑनलाइन होने के बावजूद सीसीएल फाइल की हार्ड कॉपी BEO अप्रूव करते हैं उसके बाद ऑनलाइन अपलोड की जाती है कुछ जिलों में
लेकिन डर से कोई सामने आकर शिकायत नहीं करता
जब बच्चा बीमार या एडमिट हो जाता है मजबूरी में पैसे देने पड़ते हैं— Sangeeta S Bhardwaj (@LearnYoga1) August 25, 2025
जानें क्या है पूरा मामला?
पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पीड़ित शिक्षिका कुंजलता त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बताती हुई दिख रही हैं कि वह सीएल को लेकर संविदाकर्मी अरविंद कुमार पाठक को कुछ दिनों से फोन कर रही थीं लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे. इस पर वह 19 अगस्त को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पहुंचीं लेकिन उन्होंने उनकी कोई बात नहीं सुनी बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे. शिक्षिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि वह कई महिलाओं को नचा और घुमा चुके हैं. जब शिक्षिका ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न करने को कहा तो उन्होंने देख लेने की धमकी दी. इसकी शिकायत लेकर जब बीएसए के पास पहुंचीं तो उन्होंने डीसी पर कार्यवाही करने के बजाए उल्टा शिक्षिकाओं के साथ ही अभद्र व्यवहार करने लगे.
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लगाए आरोप
बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स भी सीसीएल में धांधली को लेकर विभाग पर आरोप लगा रहे हैं. Anjali Shukla (@AnjaliS82781361) नाम की एक यूजर ने दावा किया है कि सीसीएल की छुट्टी में अच्छी ख़ासी रक़म ली जाती है. तो वहीं Sangeeta S Bhardwaj (@LearnYoga1) ने आरोप लगाते हुए दावा किया है और लिखा है कि सभी जानते हैं सीसीएल में कितनी मोटी रिश्वत चलती है ऑनलाइन होने के बावजूद सीसीएल फाइल की हार्ड कॉपी BEO अप्रूव करते हैं उसके बाद ऑनलाइन अपलोड की जाती है कुछ जिलों में लेकिन डर से कोई सामने आकर शिकायत नहीं करता जब बच्चा बीमार या एडमिट हो जाता है मजबूरी में पैसे देने पड़ते हैं.
ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और जानकारी के आधार पर लिखी गई है, वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
👉बीएसए सोनभद्र और शिक्षिकाओं के बीच सीसीएल अप्रूव करने को लेकर हुआ विवाद,
👉शिक्षिकाओं का आरोप कि BSA द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
👉शिक्षकों के साथ इस प्रकार अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग अति निंदनीय है।@DmSonbhadra @sonbhadrapolice @basicshiksha_up pic.twitter.com/X5MoKUkDOu
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) August 25, 2025