Pitru Paksha: अगर सपने में दिख रहे हैं पूर्वज… जानें क्या देते हैं संकेत?

September 18, 2025 by No Comments

Share News

Pitru Paksha: हिंदू समाज में पितरों की पूजा के दिन यानी पितृपक्ष चल रहे हैं. मान्यता है कि 15 दिन तक चलने वाले पितृपक्ष के दौरान पितर यानी मृतक पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने-अपने परिवारों में जाते हैं. इसलिए इन दिनों तर्पण और पिण्डदान आदि करने की बात कही गई है ताकि पितर जब धरती से अपने लोक को लौटें तो तृप्त होकर लौटें. माना जाता है कि अगर पितर खुश होते हैं तो घर-परिवार हमेशा समृद्ध रहता है. तो वहीं स्वप्नशास्त्र इस दौरान सपने में पूर्वजों के दिखने को लेकर कई संकेत देता है.

माना जाता है कि हम जो दिन में करते या देखते हैं या किसी खास चीज या व्यक्ति को जब याद करते हैं तो वहीं सपने में दिखाई देता है. सपने को हमेशा से एक रहस्यमयी दुनिया से जोड़ा गया है. माना जाता है कि नींद के दौरान हमारा मन एक अलग यात्रा करने के लिए निकल जाता है और इस दौरान हमें कई बार ऐसे दृश्य दिखई दे जाते हैं जो कि हमें सपने के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं। किसी-किसी को सपनों में अजीब घटनाएं दिखती हैं, तो किसी को अपने ही प्रियजन या पूर्वज। तो कभी-कभी जब हम सपने में दौड़ रहते हैं और जगते हैं तो खुद को थका हुआ सा महसूस करते हैं और सपने में घट रही चीजों को सत्य मान बैठते हैं.

अच्छे-बुरे समय की ओर इशारा करते हैं सपने

तो वहीं स्वप्न शास्त्र को भारतीय परंपरा में एक ऐसा विषय माना गया है जो सपनों को केवल मानसिक गतिविधि नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत मानता है। इस शास्त्र की अगर मानें तो सपने हमारे अंदर यानी मन में चल रही भावनाओं के साथ ही अधूरी इच्छाओं या फिर किसी आने वाले अच्छे-बुरे समय की ओर इशारा करते हैं। अक्सर देखा गया है कि कई बार एक ही सपना बार-बार आता है तो माना जाता है कि इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए.

भविष्य की मिलती है चुनौती

स्वप्न शास्त्रा के मुताबिक, अगर आप सपने में पूर्वज देख रहे हैं और सपना खत्म होने के साथ ही पूर्वज अचानक से ओझल हो जाएं, तो ये एक तरह से आपके लिए अधूरी चेतावनी हो सकती है। इससे संकेत मिलता है कि भविष्य में कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है. इसके लिए पूर्वज आपको पहले से ही सतर्क रहने और मानसिक रूप से तैयार होने का संकेत देते हैं.

अगर सिर पर हाथ फेरते हैं पूर्वज तो…

स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर कोई व्यक्ति सपने में अपने पूर्वजों को सिर पर हाथ फेरते हुए देखता है तो इस सपने को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका साफ मतलब है कि आपके पूर्वज आपसे खुश हैं और आपको अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। इससे ये भी संकेत मिलता है कि आपके जीवन में जो भी कठिनाइयां चल रही हैं. वह भी जल्द ही दूर होने वाली हैं और आपके ऊपर एक दिव्य सुरक्षा छाया बनी हुई है।

अगर कुछ मांग रहे हैं पू्र्वज तो…

अगर सपने में पूर्वज आपसे कुछ मांगने लगते हैं तो इससे संकेत मिलता है कि वह किसी अधूरी इच्छा या असंतोष की ओर इशारा कर रहे हैं. स्वप्न शास्त्र कहता है कि इस तरह के सपनों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस स्थिति में व्यक्ति को अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन करा कर दान आदि देना चाहिए. 

अगर पैरों के पास खड़े हैं तो…

अगर सपने में दिखता है कि आपके पूर्वज आपके पैरों के पास खड़े हैं तो इससे चेतावनी का संकेत मिलता है. ये प्रतीक है कि कोई परेशानी आपके जीवन में आने वाली है. या कोई पुरानी समस्या और गहरा रूप ले सकती है। इस तरह के सपने से व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए और मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

अगर आपकी ओर हाथ बढ़ा रहे हैं तो…

स्वप्नशास्त्र की मानें तो अगर सपने में पूर्वज आपकी ओर हाथ बढ़ा रहे हों तो ये भी शुभ संकेत है. इससे संकेत मिलता है कि आपके पूर्वज आपकी परेशानियों को समझ रहे हैं और आपकी मदद करना चाहते हैं। इस तरह का सपना मनोवैज्ञानिक तौर पर आपको सुकून दे सकता है. इससे महसूस होता है कि वह अकेला नहीं है।

अगर सिर के पास खड़े हैं तो…

अगर आप सपने में देखते हैं कि आपके पूर्वज आपके सिर के पास खड़े हैं, तो इससे संकेत मिलता है कि आपकी कोई बड़ी समस्या अपने अंत की ओर बढ़ रही है। यह सपना आश्वस्त करता है कि जो भी कठिनाइयां आपने जीवन में झेली हैं, उनका समाधान अब दूर नहीं है।

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Pitru Paksha: पितृपक्ष के दौरान तिथि के अनुसार करें दान…पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये काम-Video