Asia Cup 2025: क्रिकेट मैच हारने के बाद सड़कों पर उतरे पाकिस्तानी…तोड़ दिए टीवी! Video वायरल

September 23, 2025 by No Comments

Share News

Asia Cup 2025: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला रिपोर्टर कह रही है कि ये तो खेल है लेकिन फिर भी सड़क पर उतरे लोग टीवी तोड़ रहे हैं और अपनी क्रिकेट टीम का विरोध कर रहे हैं. यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है. दरअसल एशिया कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को दूसरी बार करारी हार मिली है.

इसी के बाद बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक सड़कों पर उतर आए और अपनी क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. इस वीडियो में कुछ युवक इकट्ठा होकर टीवी सेट्स को जमीन पर पटकते नजर आ रहे हैं. मानो सारा गुस्सा टीवी पर ही निकलना चाहते हों. तो वहीं इन वीडियो को देखकर भारतीय फैंस पाकिस्तानियों के मजे ले रहे हैं.

हालांकि पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं है. पहले भी टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तानी लोगों ने टीवी फोडे हैं. बता दें कि 21 सितंबर को हुए भारत-पाक एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के बाद से पाकिस्तानी नागरिक अपने ही खिलाड़ियों को गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो MYK Digital नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा जब इतना डर लगता है तो खबर कवर करने ही क्यों आते हों. तो वहीं एक अन्य ने लिखा…मैडम की तो चीख निकल गई. तो वहीं एक यूजर का कहना है कि ये भिखारी महंगी टीवी कहां से तोड़ देंगे, इतना बड़ा दिल नहीं है इनका, वीडियो देखकर साफ पता लग रहा है कि किसी कबाड़ से टीवी का ढांचा उठा लिया है और वायरल होने के लिए ये नौटंकी कर रहे हैं. तो वहीं एक यूजर ने कहा है कि खाने को घर में दाने तो है नहीं इनके पास टीवी कहां से आएगा. 

ये भी पढ़ें-खेल के मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ी का AK-47 वाला जश्न….! सुप्रिया श्रीनेत ने PM मोदी को कह डाला कमजोर…Video