तिजोरी में रखा लाखों के खजाना…कुंडली मारकर बैठा किंग कोबरा; Video ने लोगों के उड़ाए होश
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक किंग कोबरा किसी तिजोरी में रखे लाखों के खजाने पर बैठा हुआ है. यह एक लोहे की अलमारी है जिसकी बनी तिजोरी का वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तिजोरी में बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के गहने रखे हुए हैं, लेकिन वहीं इन्हीं सब चीजों के साथ अलमारी में एक बड़ा किंग कोबरा सांप भी नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा उसकी रूह कांप गई. किसी का कहना है कि वो इन कीमती चीजों की सुरक्षा कर रहा है. तो वहीं कई लोग इस वीडियो पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भला बंद अलमारी में सांप कैसे घुस सकता है. ये फेक वीडियो है. हालांकि सांप कोबरा प्रजाति का दिखाई दे रहा है और जब नगदी या जेवर लेने की कोई कोशिश कर रहा है तो वह फन फैलाकर फुफकार मार रहा है. मानो वह इनकी रक्षा कर रहा हो.
वीडियो में कई लोगों की आवाज भी आ रही है, जो सांप को भगाने की कोशिश कर रहे हैं और सांप उनको काटने के लिए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है.सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर कई तरह की बातें कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि इस वीडियो ने प्राचीन मान्यता को फिर से जीवित कर दिया है. दरअसल एक मान्यता है कि अगर काफी समय तक एक ही स्थान पर सोना या भारी मात्रा में रुपया रखा हो तो उसकी रक्षा सांप करने लगते हैं लेकिन ये मान्यता जमीन में गड़े धन के लिए है लेकिन इस वीडियो में सांप अलमारी की तिजोरी में है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रथम दृष्ट्या तो ये वीडियो एआई जनरेटेड भी लग रहा है और माना जा रहा है कि किसी ने खुद को वायरल करने के लिए ऐसा किया. फिलहाल इसकी पूरी सच्चाई सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो हमें सतर्क रहने की सलाह देता है.
हमेशा सिर्फ सुना था आज देख भी लिया। 🧐
पुराने लोगों से दादा और दादी से सुनता चला आ रहा हुँ,की पहले जहाँ भी जमीन मे धन गड़ा होता था, उसकी रक्षा सर्प करते थे।
लेकिन ये लोहे की अलमारी, तीजोरी मे कैसे पहुँच गया, यहाँ का पता किसने दिया इसको। pic.twitter.com/UVcnWPcK3x
— Abhishek Agrahari (@abhishek902444) September 25, 2025