ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने लड़की को किया ‘बैड टच…’ महिला सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस- Video
Blinkit News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स महिला के ब्रेस्ट को छूने की कोशिश कर रहा है. यह सीसीटीवी फुटेज पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और आरोप लगाया है कि ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय वे उसे गलत तरीके से टच किया. यह मामला मुम्बई से सामने आया है.
हालांकि ये वीडियो कई दिनों पुराना है लेकिन इसको लेकर अभी भी लगातार महिला सुरक्षा को लेकर बहस जारी है और महिलाओं से अपील की गई है कि इस तरह की किसी भी स्थिति से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें. हालांकि इस तरह की हरकतें अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर होने की आशंका अधिक रहती है लेकिन इस ताजा खबर ने महिलाओं की चिंता और बढ़ा दी है और अब तो किसी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है. इसी के साथ ही महिलाओं को हर वक्त सतर्क रहने की जरूरत है कि कहीं भी कोई भी उसे गलत तरीके से टच न कर सके.
This is what happened with me today while ordering from Blinkit. The delivery guy asked for my address again and then touched me inappropriately. This is NOT acceptable. @letsblinkit please take strict action. #Harassment #Safety @letsblinkit …is women safety is joke in India? pic.twitter.com/aAsjcT3mnO
— S🪐 (@eternalxflames_) October 3, 2025
एक अन्य ट्वीट में पीड़िता महिला ने दावा किया कि आगे कोई अनचाहा टच न हो, इसके लिए उसे पार्सल अपने सामने रखना पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ब्लिंकिट की पीली वर्दी पहने एजेंट पार्सल दे रहा है और फिर भुगतान लेते हुए जैसे ही वह छुट्टे पैसे लौटाता है, वह महिला के ब्रेस्ट को टच करता है। महिला जल्दी से पैकेज अपने सामने रख देती है।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि’आज ब्लिंकिट से ऑर्डर करते समय मेरे साथ यही हुआ। डिलीवरी बॉय ने दोबारा मेरा पता पूछा और फिर मुझे गलत तरीके से छुआ। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कृपया सख्त कार्रवाई करें।’
पीड़िता ने ये भी कहा कि ब्लिंकिट को इस सम्बंध में लिखित शिकायत दी तो उसने कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नही की और उनसे सबूत मांगा. इस पर उन्होंने ये सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है. महिला ने अपनी पोस्ट में ब्लिकिंट और मुंबई पुलिस को टैग किया। साथ ही सवाल किया कि क्या भारत में महिला सुरक्षा मज़ाक है?
इस वीडियो के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने महिला के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘हमने आपको फॉलो कर लिया है। कृपया डीएम में अपनी संपर्क जानकारी साझा करें।’ सोशल मीडिया यूज़र्स लगातार महिला का समर्थन कर रहे हैं और ब्लिंकिट डिलीवरी ड्राइवर के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि कुछ का कहना है कि हो सकता है कि उससे ये गलती अनजाने में हुई हो लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर साफ पता चल रहा है कि उससे ये गलती अनजाने में नहीं हुई और उसने जानबूझकर किया और उसको इसका कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
ब्लिंकिट ने की कार्रवाई
हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद कंपनी ने डिलीवरी बॉय का अनुबंध समाप्त कर दिया है और उसे प्लेटफ़ॉर्म से प्रतिबंधित कर दिया है। ब्लिंकिट ने महिला के वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा है, ‘नमस्ते, फ़ोन पर आपके समय के लिए हम आभारी हैं। हमें इस घटना के लिए सचमुच खेद है और हम समझते हैं कि यह कितना परेशान करने वाला होगा। कृपया आश्वस्त रहें कि चर्चा के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है। किसी भी अन्य प्रश्न या सहायता के लिए बेझिझक हमें डीएम करें।’
This is what happened with me today while ordering from Blinkit. The delivery guy asked for my address again and then touched me inappropriately. This is NOT acceptable. @letsblinkit please take strict action. #Harassment #Safety @letsblinkit …is women safety is joke in India? pic.twitter.com/aAsjcT3mnO
— S🪐 (@eternalxflames_) October 3, 2025