Tulsi Vivah: खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए तुलसी विवाह के दिन करें ये 4 उपाय…

November 1, 2025 by No Comments

Share News

Tulsi Vivah: कार्तिक (Kartik) शुक्ल की देवउठनी एकादशी (ekadashi) के दिन से लेकर पूर्णिमा तक तुलसी विवाह का आयोजन सनातन धर्म में किया जाता है. इस बार तुलसी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कल यानी द्वादशी तिथि (2 नवम्बर) को माना जा रहा है. इस मौके पर अगर आप कुछ उपाय कर लेते हैं तो आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल हो सकता है. वैसे भी मान्यता है कि जिस घर के आंगन में तुलसी जी की प्रतिदिन पूजा होती है वह घर-परिवार हमेशा खुश और समृद्ध रहता है.

तुलसी विवाह को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है. इसलिए आप पूरे दिन शुभ कार्य कर सकते हैं और विवाह के लिए भी यह अच्छा दिन माना जाता है. तुलसी विवाह का आयोजन सुबह से लेकर शाम तक होता है.

उस समय पूजा करते वक्त आप कुछ आसान ज्योतिष उपायों को करके अपने वैवाहिक या लव लाइफ में खुशहाली ला सकते हैं. चार्यों का मानें तो जिन लोगों के विवाह में कोई समस्या है या शादी में देरी हो रही है तो इन उपायों से लाभ पा सकते हैं. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी ने लसी विवाह के दिन किए जाने वाले ज्योतिष उपायों के बारे में जानकारी दी है.

करें ये उपाय

अगर आपका दांपत्य जीवन या लव लाइफ ठीक नहीं चल रही है और पार्टनर के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, प्रेम और आपसी समझ की कमी है तो तुलसी विवाह के दिन अपने पार्टनर के साथ तुलसी माता और शालिग्राम की विधि विधान से पूजा करें और तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करें. मान्यता है कि इस उपाय से आपका रिश्ता और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आपके दांपत्य जीवन या लव लाइफ की समस्याएं दूर हो जाएंगी.

विवाह में देरी हो रही है तो या विवाह में कोई समस्या आ रही है तो तुलसी विवाह के दिन शालिग्राम और तुलसी के विवाह का आयोजन करें. तुलसी माता को चुनरी, चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, लाल साड़ी जैसे सुहाग सामग्री अर्पित करें. पूजा के अगले दिन उन सामग्री को किसी सुहागन स्त्री को दान कर दें. इस उपाय को करने से विवाह के योग बनेंगे. हालांकि कई जगहों पर आचार्य कहते हैं कि तुलसी जी को लाल चुनरी की जगह पीली चुनरी ओढाएं तो अधिक अच्छा रहता है. लाल चुनरी ओढ़ाने से बचें.

तुलसी विवाह के दिन तुलसी की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं. पानी में तुलसी के पत्ते डालकर रखें और उस पानी को पूरे घर में छिड़क दें. माना जाता है कि इस उपाय से घर की नकारात्मकता दूर होगी. जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी और जीवन को नई ऊर्जा मिलेगी.

अगर आप जीवन में अखंड सुख, सौभाग्य और संतान प्राप्ति की मनोकामना रखते हैं तो आप तुलसी विवाह वाले दिन शाम के समय में भगवान शालिग्राम के साथ तुलसी का विवा​ह कराएं और तुलसी की पूजा करें. शालिग्राम भगवान विष्णु के दूसरे स्वरूप हैं और तुलसी को लक्ष्मी के समान माना जाता है. इनकी कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Tulsi Vivah Kath: तुलसी विवाह पर अवश्य पढ़ें ये कथा…

Dev Uthani Ekadashi: देव उठनी एकादशी की पूजा पर जरूर पढ़ें ये कथा