सऊदी अरब में 42 भारतीय जिंदा जले…18 सिर्फ एक ही परिवार से; रो-रो कर मृतकों के परिजनों ने की ये मांग-Video

November 17, 2025 by No Comments

Share News

Saudi Road Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बस धू-धू कर जलती नजर आ रही है. यह वीडियो सऊदी अरब से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां मक्का से मदीना जा रही एक बस मुफ्रिहात इलाके के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गई और इसके तुरंत बाद ही आग लग गई. तो वहीं इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है.  तो वहीं मृतकों के परिजनो ने भारत सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करवाने की मांग की है.  

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, हादसे के दौरान बस में कुल 42 यात्री सवार थे जिसमें सभी भारतीय उमरा यात्री जल कर मर गए हैं. तो वहीं सिर्फ एक यात्री के जिंदा बचने की खबर सामने आ रही है. इस यात्री का नाम मोहम्मद अब्दुल शोएब है और यह हैदराबाद का रहने वाला है. हादसे के वक्त 24 साल का शोएब ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा था. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसे के वक्त बस में सवार 20 महिलाएं और 11 बच्चों समेत 46 लोग सवार थे और सभी मारे गए हैं. यह हादसा सऊदी समयानुसार रात 11 बजे और भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 के करीब हुआ.

इस हादसे में एक ही फैमिली के 18 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद से परिवार में मातम पसर गया है तो वहीं मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए पूर्व क्रिकेटर व तेलंगाना मंत्री अजहरुद्दीन भी पहुंचे हैं. इस दौरान परिजन रो-रो कर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं.

पीड़ित परिजनों ने की कड़ी सजा देने की मांग

बता दें कि हादसे में मारे गए अधिकांश लोग हैदराबाद के हैं. इस सड़क दुर्घटना में मारे गए 42 भारतीय तीर्थयात्रियों में एक ही परिवार के 18 सदस्य शामिल हैं. इस परिवार के एक रिश्तेदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा “इस दुर्घटना में शेख नसीरुद्दीन जो मेरे चाचा थे और उनके बेटे शेख सलाउद्दीन समेत कुल मिलाकर परिवार के 18 सदस्यों की मौत हो गई है. हम वहाँ की सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह पूरी जाँच करे और हमें नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ था या यह किस तरह की घटना थी लेकिन इसमें शामिल ट्रैवल एजेंसी की भी जाँच होनी चाहिए और कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए.”

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडर पर एक पोस्ट में लिखा: “सऊदी अरब के मदीना में हुए एक दुखद बस हादसे में कई भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ.”

तो वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निरंतर संपर्क में हैं.

जारी हुआ हेल्पलाइन नम्बर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर किया है और कहा है भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को पूरी तरह से मदद कर रहा है. घटना के बाद भारतीय दूतावास ने जेद्दा में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में 24x7 कंट्रोल रूम बनाया गया है. जानकारी दी गई है कि हेल्पलाइन का संपर्क विवरण 8002440003 है. इस दुर्घटना में मारे गए करीब 16 लोगों के हैदराबाद से होने की खबर सामने आई है.

तो वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना को लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए हैं साथ ही सऊदी दूतावास से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें-बिहार की जनता पर फायर हुईं नेहा सिंह राठौर…पीएम मोदी पर साधा निशाना-Video