ब्राह्मण समाज पर टूटा पुलिस का कहर… कड़ाके की ठंड में उड़ेला पानी; महिलाएं-बुजुर्ग घायल-Video
Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में आज ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों पर अश्लील टिप्पणी करने बाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जाने-माने अधिवक्ता अनिल मिश्रा के नेतृत्व में भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया. ब्राह्मण समाज शांति से सरकार से संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा था. तो दूसरी ओर पुलिस ने इस कड़ाके की ठंड में ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर लाठीचार्ज किया बल्कि इस कड़ाके की ठंड में वाटर कैनन से पानी की बौछार कर विरोध प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की.
भोपाल, मध्य प्रदेश में #ब्राह्मण समाज ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है
उस संतोष वर्मा के खिलाफ, जिसने ब्राह्मण बहन-बेटियों पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की।लेकिन मोहन यादव की BJP सरकार की पुलिस ने
❄️ इस कड़ाके की ठंड में
🚨 बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर वाटर कैनन चला दिया।… pic.twitter.com/6iheQB5WK5— ब्राह्मण साहब 🚩🐯 (@BRAHMAN_BR28) December 14, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी रविवार को भोपाल में बड़ी संख्या में ब्राह्मण ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे और शांति से प्रदर्शन करते हुए सरकार से संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर जमा हुए और नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगे.
यह सवाल आज पूरे समाज को खुद से पूछना चाहिए— क्या लोकतंत्र में न्याय माँगना अपराध बन चुका है? क्या शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब पानी, लाठी और गिरफ्तारी से दिया जाएगा? यह केवल मेरे साथ हुआ अन्याय नहीं है, यह हर उस नागरिक के अधिकारों पर हमला है जो शांति से अपनी बात रखने का साहस करता… pic.twitter.com/JwP5yUR0tk
— Adv. Anil Mishra (@Adv_Anil_Mishra) December 14, 2025
इसी बीच पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की. इस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और फिर प्रदर्शन कर रहा ब्राह्मण समाज पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गया. इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के बावजूद लगातार आगे बढ़ता रहा. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन से भारी पानी छोड़ा और ये भी ठंड की भी परवाह नहीं की. इस दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गईं. इस पर उनको मौके पर ही मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया.
आज मैं भोपाल में अपने स्वर्ण समाज के हक़ और न्याय की शांतिपूर्ण आवाज़ लेकर पहुँचा था। हमारा उद्देश्य साफ़ था — बिना हिंसा, बिना अराजकता, सिर्फ़ अपने अधिकारों की बात रखना।
लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि सरकार ने इस शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए अवैध और अनुचित… pic.twitter.com/OTWIfIALTW— Adv. Anil Mishra (@Adv_Anil_Mishra) December 14, 2025
इस दौरान तनाव बढ़ गया और फिर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर रातीबड़ ले जाकर तितर-बितर किया. सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भीड़ को पुलिस ने किस तरह से तितर-बितर किया और ब्राह्मणों की आवाज दबाने की कोशिश की गई.
#सड़क_से_संसद_तक#न्याय_चाहिए#आंदोलन_जारी_है
यह ऐलान है—
अब आंदोलन सड़क से संसद तक जाएगा
और रुकेगा नहीं। pic.twitter.com/pkd5GVgsbZ— Adv. Anil Mishra (@Adv_Anil_Mishra) December 14, 2025
बता दें कि हाल ही में भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों के लिए आपत्तिजनक बयान दिया था. इसी के बाद से ब्राह्मण समाज संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और सेवा से बर्खास्तगी की मांग कर रहे है. इसी को लेकर आज प्रदर्शन किया गया.
#14_दिसंबर_भोपाल_कूच #बगावत #अस्मिता #सड़क_से_संसद_तक
न्याय मांगने की इतनी बड़ी सज़ा?
कड़ाके की ठंड में लोगों पर वाटर टैंकर चलाए गए।
भीड़ में महिलाएँ थीं, छोटे-छोटे बच्चे थे,
फिर भी शासन ने निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं।यहीं नहीं रुके—
कुछ लोगों पर लाठीचार्ज किया गया,
कई… pic.twitter.com/NvjjB9ymDY— Adv. Anil Mishra (@Adv_Anil_Mishra) December 14, 2025
सोशल मीडिया पर अनिल मिश्रा का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह सवाल आज पूरे समाज को खुद से पूछना चाहिए– क्या लोकतंत्र में न्याय माँगना अपराध बन चुका है? क्या शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब पानी, लाठी और गिरफ्तारी से दिया जाएगा? यह केवल मेरे साथ हुआ अन्याय नहीं है.
#14_दिसंबर_भोपाल_कूच #बगावत #अस्मिता #सड़क_से_संसद_तक
साफ़ सवाल है—क्या बीजेपी बिक चुकी है? क्या प्रणाम भी बिकेगा?यह ऐलान है—
अब आंदोलन सड़क से संसद तक जाएगा
और रुकेगा नहीं।शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठी,
सर्दी में महिलाओं पर पानी—
यही सत्ता का असली चेहरा है।वोट हमारे थे, ताक़त… pic.twitter.com/wfMPrubHWh— Adv. Anil Mishra (@Adv_Anil_Mishra) December 14, 2025
यह हर उस नागरिक के अधिकारों पर हमला है जो शांति से अपनी बात रखने का साहस करता है. इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं आप सभी से अपील करता हूँ— इस दमन के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाइए. हम सत्य के साथ हैं, हम न्याय के साथ हैं और यह लड़ाई डर से नहीं, संकल्प से लड़ी जाएगी. संघर्ष जारी रहेगा. आवाज़ दबेगी नहीं.
ये दृश्य देखिए किस प्रकार से पुलिस कर्मी धक्का दे रहा है एक ब्राह्मण को जो बेटियों के सम्मान में घटिया सोच वाले IAS अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतरे थे।pic.twitter.com/UCCjdokiSy
— मनुवादी बृजेश मिश्र/ Brijesh Mishra🇮🇳 (@ManuvadiBrijesh) December 14, 2025