ब्राह्मण समाज पर टूटा पुलिस का कहर… कड़ाके की ठंड में उड़ेला पानी; महिलाएं-बुजुर्ग घायल-Video

December 14, 2025 by No Comments

Share News

Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में आज ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों पर अश्लील टिप्पणी करने बाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ जाने-माने अधिवक्ता अनिल मिश्रा के नेतृत्व में भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया. ब्राह्मण समाज शांति से सरकार से संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहा था. तो दूसरी ओर पुलिस ने इस कड़ाके की ठंड में ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर लाठीचार्ज किया बल्कि इस कड़ाके की ठंड में वाटर कैनन से पानी की बौछार कर विरोध प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी रविवार को भोपाल में बड़ी संख्या में ब्राह्मण ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे और शांति से प्रदर्शन करते हुए सरकार से संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर जमा हुए और नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगे.

इसी बीच पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की. इस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और फिर प्रदर्शन कर रहा ब्राह्मण समाज पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गया. इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के बावजूद लगातार आगे बढ़ता रहा. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन से भारी पानी छोड़ा और ये भी ठंड की भी परवाह नहीं की. इस दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गईं. इस पर उनको मौके पर ही मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया.

इस दौरान तनाव बढ़ गया और फिर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर रातीबड़ ले जाकर तितर-बितर किया. सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भीड़ को पुलिस ने किस तरह से तितर-बितर किया और ब्राह्मणों की आवाज दबाने की कोशिश की गई.

बता दें कि हाल ही में भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मणों की बेटियों के लिए आपत्तिजनक बयान दिया था. इसी के बाद से ब्राह्मण समाज संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और सेवा से बर्खास्तगी की मांग कर रहे है. इसी को लेकर आज प्रदर्शन किया गया.

सोशल मीडिया पर अनिल मिश्रा का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह सवाल आज पूरे समाज को खुद से पूछना चाहिएक्या लोकतंत्र में न्याय माँगना अपराध बन चुका है? क्या शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब पानी, लाठी और गिरफ्तारी से दिया जाएगा? यह केवल मेरे साथ हुआ अन्याय नहीं है.

यह हर उस नागरिक के अधिकारों पर हमला है जो शांति से अपनी बात रखने का साहस करता है. इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं आप सभी से अपील करता हूँइस दमन के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाइए. हम सत्य के साथ हैं, हम न्याय के साथ हैं और यह लड़ाई डर से नहीं, संकल्प से लड़ी जाएगी. संघर्ष जारी रहेगा. आवाज़ दबेगी नहीं.

ये भी पढ़ें-सरकार ने किया भ्रामक प्रचार…IAS संतोष वर्मा के खिलाफ 14 दिसम्बर को भोपाल में होकर रहेगा बड़ा आंदोलन और SC/ST ACT…Video

ब्राह्मणों बेटियों पर शर्मनाक बयान मामला… IAS संतोष वर्मा को कांग्रेस ने बताया सही…BJP के वरिष्ठ नेता ने दी ये बड़ी चेतावनी-Video

ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा पर गिरी गाज…सरकार ने लिया बड़ा एक्शन; अनिल मिश्रा ने किया ये ऐलान-Video