ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सड़क पर महिला को जड़े थप्पड़…सिर से निकला खून- Video

December 20, 2025 by No Comments

Share News

Ahmedabad Police Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर एक पुलिसकर्मी महिला को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है. यह वीडियो अहमदाबाद से सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि महिला ने इस सम्बंध में पालड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सम्बंधित पुलिसकर्मी को निलम्बित कर दिया गया है.

इस सम्बंध में एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि महिला ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था. इसी को लेकर महिला से पुलिसकर्मी की बहस हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को हुई. पाल्दी इलाके में बंसरी ठक्कर नाम की महिला कथित तौर पर बिना हेलमेट पहने सड़क के गलत साइड पर दोपहिया वाहन चला रही थी.

इसी दौरान हेड कांस्टेबल जयंतीभाई जाला ने कथित उल्लंघन के लिए उसे रोका. आरोप है कि महिला ने कांस्टेबल का पहचान पत्र दिखाने की मांग की और बदतमीजी से पेश आई. इस पर हेड कांस्टेबल ने अपना पहचान पत्र महिला को दिखाया लेकिन महिला ने कथित तौर पर उसे जमीन पर गिरा दिया. इस पर कांस्टेबल को गुस्सा आ गया और उसने उसे थप्पड़ मार दिया.

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक वेस्ट) भावना पटेल ने मीडिया को दी जानकारी में कहा कि “हेड कांस्टेबल जयंतीभाई जाला को एक महिला पर हमला करने के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है.दूसरी ओर महिला के खिलाफ लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि पाल्दी पुलिस को जाला के खिलाफ ठक्कर की शिकायत मिल गई है और इसकी आगे जांच की जा रही है.

महिला ने लगाए ये आरोप

सोशल मीडिया पर महिला का बयान भी वायरल हो रहा है. शनिवार को मीडिया से बात करते हुए बंसरी ठक्कर ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहस के दौरान कांस्टेबल ने उनका हाथ पकड़ लिया था इस पर उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उसने मेरे चेहरे पर जोर से थप्पड़ मार दिया. इससे सिर से मामूली खून बहने लगा. वह आगे बोलीं कि “भले ही वह पुलिस अधिकारी हो लेकिन उसको मुझ पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं है.”

ये भी पढ़ें-कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर… दिल दहला देने वाला Video वायरल