Haryana: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा… झूला गिरने से इंस्पेक्टर की मौत; कई घायल-Video
Haryana Surajkund Mela: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा होने पर इंस्पेक्टर की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है. घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. बता दें कि मेले में सुनामी झूला गिर गया जिससे ये बड़ा हादसा हुआ और चारो तरफ चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त (डीसी) मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज का बंदोबस्त किया गया है.
यही नहीं सूरजकुंड मेले का दो नंबर गेट के भी गिरने की खबर सामने आई है. इससे घटना से एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है और उसे भी इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है साथ ही उसकी सीटी एमआरआई करवाई गई है.
झूला टूटने का वीडियो बेहद डरावना है..
रिपब्लिक भारत टीवी चैनल की रील में देखिए..
हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेला ड्यूटी में तैनात थे.. झूला ऊपर से नीचे आते वक्त एक तरफ झुका और उसका एक कोना जमीन से टकराया..
लोग चीख-पुकार मचाने लगे.. इंस्पेक्टर तुरंत मदद के… pic.twitter.com/huxaer8uxQ— Vivek K. Tripathi (@meevkt) February 7, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, घटनास्थल से मीडिया को दूर कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, घटनास्थल से मीडिया को दूर कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. उनकी पहचान जगदीश प्रसाद की तौर पर हुई है. वह पलवल में तैनात थे और उनको मेला ड्यूटी के लिए यहां बुलाया गया था. वह झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे. खबर सामने आ रही है कि बचाव कार्य के दौरान झूला दूसरी बार गिर गया जिससे करीब 13 लोग घायल हो गए और इंस्पेक्टर की मौत हो गई.
हरियाणा | फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हुई, करीब 13 लोग घायल हैं। इस घटना से पहले आज ही एक गेट गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। pic.twitter.com/gI4lDiIkVN
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 7, 2026
हादसे के वक्त करीब 15 लोग झूले पर सवार थे और हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई. तो वहीं बचाव कार्य के दौरान, एक स्टॉल संचालक राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई. वह मेले में अपना स्टॉल चला रहे थे. राघव ने घटना के बारे में मीडिया को बताया कि उनको चोट उस वक्त आई जब वह घायलों की मदद करने का प्रयास कर रहे थे.
तो वहीं हादसे के तुरंत बाद जिला उपायुक्त के मौके पर पहुंचे तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया और घायलों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से मीडिया को दूर रखा है दिया ताकि बचाव और राहत कार्यों में किसी तरह की कोई बाधा न आए. तो वहीं इस हादसे के बाद से मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
पहले नोएडा।फिर दिल्ली।अब फरीदाबाद
सिस्टम प्रायोजित हादसे में लोगों का मरना जारी।
हरियाणा में सरकार प्रायोजित सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से एक की मौत,कई घायल।
नागरिकों को ऐसी मौत होती होती रहेगी।
सरकार प्रशासन का जिम्मेदारी-नैतिकता से भागकर गिरने का क्रम भी जारी रहेगा। pic.twitter.com/0yUlCj9Xy2— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 7, 2026
ये भी पढ़ें-लड़की को लगी गेंद…खिलाड़ी ने फिसलते हुए मांगी माफी; गजब का Video वायरल