Tamil Nadu का मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में दिखे थलापति विजय…अधिकारियों को दिए ये निर्देश; हो रही जमकर चर्चा-Video
Thalapathy Vijay: नेता से अभिनेता बने सी. जोसेफ़ विजय थलापति ने आज जैसे ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, उसके तुरंत बाद ही उच्चाधिकारियों के साथ उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस मौके पर उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए.
#WATCH चेन्नई: तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु सेक्रेटेरिएट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभाला। pic.twitter.com/FdsftzqxBg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, निषेध और आबकारी विभाग) के. मणिवासन और पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर मौजूद रहे. तो वहीं बैठक में सीएम विजय ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है.
CM Thalapathy Vijay pic.twitter.com/X4DnwQx1Cm
— खुरपेंची ढांचे (@Khurpenchinfra) May 10, 2026
साथ ही समीक्षा बैठक में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों को रोकने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाने की बात कही है. सोशल मीडिया पर सीएम थलापति की समीक्षा बैठक की जमकर चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने जिस तरह से महिलाओं के मुद्दे, क्राइम और ड्रग्स सप्लाई को रोकने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है वह प्रशंसनीय है.
थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण कर लिए हैं!
अब तमिलनाडु में नया युग शुरू होगा..#VijayCM #ThalapathyVijay #TVK pic.twitter.com/OafRj3aRRd— pk मौर्यवंश की बेटी ⛩️☸️ (@speak000000) May 10, 2026
ये भी पढ़ें-Tamil Nadu CM बने थलापति विजय दे रहे थे स्पीच…इमोशनल हुईं ये अभिनेत्री; भरी सभा में नहीं रोक पाईं आंसू-Video