जान के मरवइले बाड़ें हमार लइका के…एनकाउंटर में मारे गए समाजसेवी भरत तिवारी की मां ने सीएम को कहा भला-बुरा; अंतिम यात्रा में शामिल हुए लाखों लोग-Video
Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा गलत तरीके से किए गए एनकाउंटर को लेकर राज्य पुलिस तो सवालों के घेरे में है ही साथ ही सीएम सम्राट चौधरी भी अपने एक बयान की वजह से निशाने पर हैं. बता दें कि भोजपुर (आरा) पुलिस ने बुधवार, 17 जून को भरत भूषण तिवारी नाम के युवक का एनकाउंटर उस वक्त कर दिया जब उसने खुद को आत्मसमर्पण कर दिया था और बंदूक भी पुलिस के सामने फेंक दी थी.
परसों मधुबनी में एक घटना हुई जिसमे एक ब्राह्मण ने आग लगा लिया प्रशासन के सामने
और आज भरत तिवारी को पुलिस ने ही मार दिया ।
अब बोलो बिहार में गुंडाराज कैसे नहीं #ब्राह्मण_विरोधी_बीजेपी pic.twitter.com/dTOWtGRVtQ— 𝐃𝐫. 𝐕𝐞𝐝𝐢𝐤𝐚 𝐕𝐚𝐭𝐬 (@CivicConscious_) June 18, 2026
इसी के बाद पुलिस ने उसे पांच गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई. गांव से लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई को लोग हत्या कह रहे हैं.
सम्राट चौधरी को इस तड़पती मां की अंतरात्मा का श्राप जरूर लगेगा #JusticeForBharatTiwaripic.twitter.com/gBTLOIq0J3
— Shatrudhan Pandey (@Shatrud23678005) June 19, 2026
तो वहीं भरत तिवारी की मां और बहन का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मां ने सीएम सम्राट चौधरी को श्राप दिया है और कहा है कि उनके बेटे को जानबूझकर मरवाया गया है. दूसरी ओर इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन लोग पुलिकर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.
इनकाउंटर पॉलिसी सिर्फ गंभीर/खूखांर अपराधियों के लिए होनी चाहिए,
ऐसे अपराधी जो सच में पुलिस और आम जनता को नुकसान पहुंचाने वाले हो, तब की स्थिति में इनकाउंटर होना चाहिए।
अन्यथा की स्थिति में न्यायालय है।
लेकिन आजकल ये एक फैशन हो गया है,गोलगप्पे वाले ने फ्री गोलगप्पे नहीं दिए तो… pic.twitter.com/8yxPobnf5L
— खुचरेंप (@khuchrep) June 19, 2026
बता दें कि एनकाउंटर से एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस ने भरत भूषण को ‘मानसिक अस्वस्थ’ बताया था और फिर एक दिन बाद ही उसका एनकाउंटर कर दिया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
वर्दी के आगोश में छुपा क्रिमिनल्स निहत्थे आम नागरिक पर बंदूक तान कर अपनी नपुंसकता का महिमा मंडन करता हुआ बिहार पुलिस के जवान।
शरीर तो आजाद भारत का है लेकिन इनके नसों में खून ब्रिटिश आर्मी का दौर रहा है जिसने हमारे लाखों बलिदानियों को मौत के घाट उतार दिया था। pic.twitter.com/4BobUDp88z
— Gautam Thakur (@gautamthakurx) June 19, 2026
भोजपुर के एसपी ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा कि “पुलिस टीम द्वारा खुद और लोगों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई गई थी जो भरत भूषण के पांव में लगी.” इस पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि जब भरत ने पिस्तौल पुलिस के सामने फेंक दी थी तब भला पुलिस को क्या डर था. गांव के लोगों के वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग कहते दिख रहे हैं कि सरेंडर करने के बाद गोली कौन मारता है. जानबूझकर भरत को मार गया है.
भरत भूषण तिवारी का मामला क्या है..?
हमने सुना पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया है क्या उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई थी..?
भरत भूषण तिवारी ने किसी की हत्या की थी..?
हम तो सुने है वो थोड़ा दिमाकी डिस्टर्ब थे अगर यह सत्य है तो क्या एनकाउंटर जरुरी था उनका..?
पुलिस के सामने उन्होंने… pic.twitter.com/5tdeeArQM9
— Vijay mishra (@mishra4802) June 19, 2026
मालूम हो कि गोली लगने से पहले भरत भूषण ने अपने फ़ेसबुक अकांउट पर लाइव थे जिसमें साफ दिख रहा है कि उन्होंने अपनी पिस्टल पुलिस की तरफ फेंक दी थी और इसी के बाद पुलिस आत्मरक्षा के नाम पर उनके ऊपर गोली चलाती है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
आप अगर ब्राह्मण है और बीजेपी विरोधी सवाल करने लगे तो आपका भी encounter हो सकता है #ब्राह्मण_विरोधी_बीजेपी pic.twitter.com/15ckRAhzYO
— 𝐃𝐫. 𝐕𝐞𝐝𝐢𝐤𝐚 𝐕𝐚𝐭𝐬 (@CivicConscious_) June 18, 2026
कहां से शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि बिहार के भोजपुर ज़िले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी एक समाजसेवी थे और वह गांव की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन से शिकायत करते रहते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले भरत भूषण ने एक फ़ेसबुक पोस्ट करके सरकारी कामकाज के तरीके पर अपनी नाराज़गी जताई थी और एक अधिकारी का ‘एनकाउंटर’ करने तक की बात कही दी थी.

इसके बाद भरत भूषण का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया था. इसके बाद स्थानीय पुलिस उनके घर गई. तो वहीं पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने भरत भूषण को समझाने का प्रयास किया लेकिन भरत ने पिस्टल निकाल ली. इस सम्बंध में भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें भरत भूषण की मां अपने बेटे को समझाती दिख रही हैं. इस वीडियो को भी भरत भूषण ने अपने फ़ेसबुक पेज पर डाला था.
16 जून को पुलिस ने दिया ये बयान
इसके बाद 16 जून को भोजपुर पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए दावा किया कि भरत तिवाली मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उन्हें तत्काल उचित इलाज के लिए मानसिक आरोग्यशाला भेजने की आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. संबंधित व्यक्ति के पास मौजूद हथियार और व्यक्ति पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
ये मांग कर रहे थे भरत तिवारी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भरत लगातार मांग कर रहे थे कि उनके गांव की स्थिति ठीक की जाए और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाए. भरत का आरोप था कि जो वादे नेता और अधिकारी करते हैं उसे वे पूरा नहीं करते. बताया जा रहा है कि तीन दिन तक पुलिस को भरत ने चुनौती दी. कई बार उन्होंने फ़ेसबुक लाइव किया, पुलिस पर गोली चलाई. दरअसल पिछले साल बाढ़ के दौरान हुए कटाव का मुद्दा भरत लगातार उठा रहे थे और इस पर सरकार की तरफ़ से कदम नहीं उठाए जाने से वह नाराज़ थे. वह गांव में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे और गांव वालों की मदद किया करते थे.
इतनी लगी थी गोली
पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने के बाद भरत तिवारी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक एमएच अंसारी ने मीडिया को जानकारी दी कि “मरीज को कमर के निचले हिस्से में चार गोलियां लगी थीं. गोली निकाल दी गई लेकिन मरीज़ की हालत ठीक नहीं है. उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफ़र किया गया. जहां इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई. इसी के बाद जनमानस में गुस्सा फूट पड़ा है.
पिता ने लगाए ये आरोप
भरत भूषण के पिता कासीनाथ तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया है कि बुधवार की सुबह से हमको थाने में बैठा कर रखा गया और गांव में मेरे बेटे को गोली मार दी गई. उन्होने आगे कहा कि मेरा बेटा कोई अपराधी नहीं था. सिर्फ उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. मुझको शाम को थाने से छोड़ा गया. उनसे पुलिस वालों ने बताया था कि उसके पांव में गोली लगी है. पिता ने रोते हुए कहा कि इतना पुलिस बल था और निहत्थे को ये लोग नहीं पकड़ सके. ये पूरी योजना के साथ पुलिस वालों ने जानबूझकर मेरे बेटे को मारा है.
एनकाउंटर से पहले भी किया लाइव
बता दें कि भरत के साथ शासन-प्रशासन में इस तरह से ठनी थी कि वह लगातार समस्याओं को लेकर फेसबुक लाइव करते थे. तो वहीं बीते मंगलवार से जब पुलिस और भरत भूषण के बीच तनाव चलने लगा तो रहा था. भरत भूषण कभी अपने फ़ेसबुक पेज से लाइव आकर तो कभी इस तनाव का वीडियो डालकर सभी घटनाओं को सार्वजनिक कर रहे थे.
एनकाउंटर होने से पहले भी उन्होंने फेलबुक लाइव किया था जिसमें साफ दिख रहा है कि एक मैदान है जिसमें एक तरफ़ पुलिस खड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ़ भरत हैं साथ ही बड़ी संख्या में गांव के लोग हैं जो पुलिस से बार-बार कह रहे हैं कि गोली मत चलाना. तो वहीं भरत भी लाइव आकर अपनी बात रख रहे हैं. इस लाइव में वो अपनी पिस्टल पुलिस की तरफ फेंकते हुए दिखते हैं लेकिन इसी के बाद ही वीडियो ख़त्म हो जाता है. बताया जा रहा है कि इसी के बाद पुलिस आत्मरक्षा के नाम पर भरत पर गोली चला देती है.
जबकि पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया है कि “भरत भूषण पुलिस पर लगातार रुक-रुककर फ़ायरिंग करता रहा.
मेरा बेटा उठा रहा था समाज का मुद्दा
भरत भूषण की मां आशा देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहा हैं कि जवनिया गांव में बीते साल बाढ़ आई थी और ये इलाका भाढ़ प्रभावित है. यहां के लोग आए थे कि उनके यहां मिट्टी भराव का काम नहीं हो रहा है. मेरे बेटे ने समाज का मुद्दा उठाया. जब उसने सरेंडर कर दिया था तो पुलिस ने उसे क्यों मारा?
भरत तिवारी की बहन का वीडियो
स्वर्गीय भरत तिवारी की बहन का रुदन विलाप हृदय को तार तार कर रहा है,क्या बीत रही होगी उस बहन के हृदय पर जिसने अपना जवान भाई खो दिया हो।बहन ने बिहार के मुख्यमंत्री पर लगाए जघन्य आरोप। pic.twitter.com/ukMCxC6ajX
— Ek Aghori #Bhumihar_Brahmin (@RanpanditAghori) June 19, 2026
अंतिम यात्रा में शामिल हुए लाखों लोग
सोशल मीडिया पर भरत तिवारी के अंतिम यात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग भरत तिवारी की अंतिम संस्कार में शामिल हुए. खबरों के मुताबिक, पुलिस के दबाव में अंतिम यात्रा रात को निकाली गई लेकिन फिर भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचे. लगभग 5kmलम्बी यात्रा निकली.
#महान_क्रांतिकारी_शहीद_भरत_तिवारी_जी के अंतिम यात्रा पुलिस के दबाव में रात को निकाली गई मगर फिर भी लाखों की संख्या में लोग आए लगभग 5kmलम्बी यात्रा निकला था ऐसे तो बहुत बड़े नेता या बिजनेसमैन जब मरते हैं तब नही निकलता है रेप पीड़िता के आरोपी के बाप @jitanrmanjhi भगवान के घरदेर है?…
— Shatrudhan Pandey (@Shatrud23678005) June 19, 2026
ये भी पढ़ें-योगी से कहूंगा कि…राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर का फूटा क्रोध-Video