बिहार में महिला पत्रकार के साथ शर्मनाक हरकत…एक अधिकारी ने गाड़ी में खींचा और कहा…Video

June 21, 2026 by No Comments

Share News

Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक महिला कह रही है क्या उसे जांघ पर बैठाएंगे और वीडियो में कुछ खींचतान होती दिख रही है. अधिकारी गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं और गाड़ी का गेट खुला हुआ है और महिला पत्रकार खुद को बचाने की कोशिश कर रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले यूजर का दावा है कि बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार बबीता मिश्रा को ADTO संजीव सिंह ने गाड़ी में खींचा और कहा जांघ पर बैठायेंगे.

इसी के साथ ही वीडियो में ये भी कहा गया है कि बिहार में आए दिन कुछ न कुछ सम्राट घटनाएं घट रही हैं और शासन-प्रशासन सम्राट नींद में सो रही है. फिलहाल खबर स्टिंग इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. अभी इस वीडियो को लेकर अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है और न ही महिला पत्रकार का बयान सामने आया है. तो वहीं ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि बिहार में हाल ही में हुए फेक एनकाउंटर में समाजसेवी भरत तिवारी की मृत्यु के बाद से ही बिहार सरकार लोगों के निशाने पर है. लोग लगातार आरोपी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. मालूम हो कि भरत तिवारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे.

ये भी पढ़ें-अब नेपाल ही भागना होगा…एनकाउंटर को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान-Video