Jagannath Rath Yatra: पुरी रथ यात्रा में लाखों की भीड़ में मची भगदड़… एक की मौत; दर्जनों घायल-Video

July 16, 2026 by No Comments

Share News

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान लाखों लोगों की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात हो गए जिसकी वजह से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. मामले में पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसें स्ट्रेचर में लादकर लोगों को ले जाते हुए दिख रहा है तो वहीं लाखों लोगों की भीड़ सड़क पर खड़ी दिख रही है और बारिश से बचने के लिए लोगों ने छाता ले रखा है. फिलहाल घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है.

देश के तमाम हिस्सों में निकल रही है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

बता दें कि पारंपरिक पाहंडी अनुष्ठान के बाद सबसे पहले भगवान सुदर्शन, फिर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और अंत में भगवान जगन्नाथ को गर्भगृह से बाहर लाया गया और उनके भव्य रथों नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन तक पहुंचाया गया.

बता दें कि परम्परागत ये रथ यात्रा मुख्यरूप से ओडिशा में निकलती है लेकिन देश के तमाम हिस्सों में भी श्रद्धालु रथयात्रा निकालते हैं. इसी क्रम में दिल्ली, कश्मीर, कानपुर सहित देश के तमाम हिस्सों में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकल रही है जिसमें सैकड़ों लोग हिस्सा ले रहे हैं.

जम्मू में निकली रथयात्रा

प्रयागराज में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

ये भी पढ़ें-बद्रीनाथ धाम में भी दान के साथ हेरफेर का लगा आरोप… जांच के आदेश; सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू