पीएम मोदी और प्रियंका गांधी की मुलाकात का Video वायरल…खड़गे ने क्या कहा कि हंस पड़े लोग
PM Modi and Priyanka Gandhi Meeting Video: सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल संसद परिसर में सदन में एक-दूसरे पर तीखा सवाल उछालने वाले नेताओं की दिलचस्प मुलाकात होती है. इसी बीच कुछ ऐसी बातचीत होती है कि लोग हंस पड़ते हैं. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी दिखाई देते हैं.
इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछते हैं कि …और प्रियंका, कैसी हो? इस पर प्रियंका “मैं ठीक हूं सर! आप कैसे हैं?” कहकर जवाब देती हैं और सवाल भी पूछती हैं. इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि मैं अभी भी वैसा ही हूं. इतने में ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मजाकिया अंदाज में कहते दिखाई देते हैं कि “आप थोड़े बदल गए हैं.” इस पर मोदी कहते हैं “ओह, सच में? और आस-पास खड़े लोग हंस पड़ते हैं. तो वहीं इतनी कहते हुए पीएम मोदी चले जाते हैं. ये मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
📍 संसद परिसर में मोदी, राहुल, प्रियंका और खड़गे की दिलचस्प मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा,
PM मोदी: “और प्रियंका, कैसी हो?”प्रियंका गांधी वाड्रा: “मैं ठीक हूं सर! आप कैसे हैं?”
PM मोदी: “मैं अभी भी वैसा ही हूं।”
इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे… pic.twitter.com/U2mTDBXAAt
— Veer Arjun (@VeerArjunDainik) August 12, 2026
ये भी पढ़ें-जंतर मंतर को बंद क्यों नहीं कर देते…? दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल-Video