Lucknow University: 64 यूपी बटालियन NCC कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह भारतीय सेना में हुए कमीशन
Lucknow University: 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह, बैच 2020-2023, भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया. इस उपलब्धि के बाद 64 यूपी बटालियन एनसीसी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय परिवार अत्यंत गर् और खुशी महसूस कर रहा है.
कैडेट आदित्य प्रताप सिंह का चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA),चेन्नई के लिए हुआ था। चयन के समय वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना साकार किया।
कमीशन प्राप्त करने के बाद उनको आर्मी सर्विस कोर (ASC) में नियुक्त किया गया है तथा उनकी पोस्टिंग 25 मराठा लाइट इन्फैंट्री में हुई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के एएनओ अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव ने आदित्य प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदित्य प्रताप सिंह की सफलता वर्तमान एनसीसी कैडेटों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने शुभकामनायें प्रेषित की साथ 64 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी व लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी को अपने पूर्व कैडेट की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आदित्य प्रताप सिंह भारतीय सेना में एक उत्कृष्ट अधिकारी के रूप में देश की सेवा करते हुए संस्था एवं एनसीसी का नाम रोशन करेंगे।