मुस्लिम लड़कों को BJP विधायक ने दी चेतावनी… बोले- हमारे भी छोरे तैयार हैं-Video

September 23, 2026 by No Comments

Share News

BJP MLA Rameshwar Sharma Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बोलते दिख रहे हैं कि गरबे में अकेले क्यों आ रहे हो. अपनी बहन-बेटियों को भी लेकर आओ. हमारे भी छोरे तैयार हैं.

बता दें कि नवरात्रि में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि मुस्लिम समाज के लड़के हिंदू भेष धरकर गरबा कार्यक्रम में पहुंचते हैं और इसी बहाने हिंदू लड़कियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं. इसी को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुनौती दी है.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं. किसी का कहना है कि विधायक ने ठीक कहा है तो किसी का कहना है कि ये बात बिल्कुल भी गलत है. अगर कोई किसी भी समाज की बहन-बेटी के साथ गलत कुछ भी करता है तो उसे कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि कोई किसी भी समाज की बहन-बेटियों के साथ गलत न कर सके.

समाज में तभी सुधार हो सकेगा, वर्ना तो इस तरह गंदी राजनीति चलती रहेगी और नेता अपनी रोटियां सेंकते रहेंगे. क्योंकि जब तक आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तब तक इस तरह के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि वो लोग और सक्रिय हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-पिटबुल ने 6 माह के बच्चे पर किया हमला…गम्भीर रूप से घायल; दिल दहला देने वाला Video वायरल