Lucknow: आवारा कुत्ते को सिक्योरिटी गार्ड ने राइफल से मारी गोली, मौत- Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां तालकटोरा के राजाजीपुरम सी ब्लॉक में एक बाइक सवार ने बेजुबान स्ट्रीट डॉग को राइफल से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाइक सवार की पहचान सिक्योरिटी गार्ड के रूप में हुई है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार की सुबह राजाजीपुरम सी ब्लॉक ग्रीनफील्ड स्कूल के पास उस वक्त घटी जब बाइक सवार वहां से गुजर रहा था. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार जैसे ही सड़क से निकलता है, दो-तीन कुत्ते उसकी बाइक के पास आ जाते हैं. इस पर वह रुक कर बाइक खड़ी करता है और अपनी राइफल से एक कुत्ते को गोली मार देता है.
इसी दौरान मौके से एक बाइक सवार और एक महिला व पुरुष भी अपना पेट डॉग लेकर जाते हुए दिखे और उन्होने ये पूरी घटना देखी. तो वहीं गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और देखा कि बाइक सवार ने आवारा कुत्ते को गोली मारी और फिर वहां से निकल गया. तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने के बाद से ही कुत्तों के हित में काम करने वाले सामाजिक संगठन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
आसरा द हेल्पिंग हैंडस ट्रस्ट की चारू खरे व अन्नू बोस मौके पर पहुंची और घटना की तहरीर तालकटोरा थाना में दे दी है. साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. तो वहीं तालकटोरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-Road Accident: मासूम बच्चे को रौंदते हुए निकल गई स्कार्पियो…रूह कंपा देने वाला Video वायरल