दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं…आशा बहुओं ने मांग पूरी न होने तक काम किया बंद-Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आज प्रदेश भर की आशा बहुओ का विशाल धरना प्रदर्शन है. उनका नारा है दो हजार में दम नहीं, 22 हजार से कम नहीं. दरअसल जब से उनको इस नौकरी में रखा गया है तभी से मात्र 2 हजार मानदेय दिया जा रहा है जबकि महंगाई बढ़कर कहां से कहां पहुंच गई है.
इसी वेतनमान में वृद्धि को लेकर ही आज सुबह 10 बजे से इको गार्डेन में धरना प्रदर्शन जारी है. सुबह-सुबह प्रदेश के तमाम हिस्सों से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं आशा बहुओ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार आशा बहुएं सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में दिखाई दे रही हैं. तो वहीं शाम को खबर सामने आई है कि दिन भर इको गार्डन में धरना प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आशा बहुओं से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन आशा बहू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए कहती रहीं. तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन बाद उनकी मांगों पर फैसला करने की बात कही गई है तो इस पर आशा बहुओं ने स्पष्ट कर दिया है कि मांगें पूरी जब तक नहीं होंगे वे काम पर नहीं जाएंगी. फिलहाल बलिया सहित प्रदेश के तमाम हिस्सों से लखनऊ पहुंची आशा बहू अपने-अपने घरों को चली गई हैं लेकिन उन्होंने काम पर न जाने की बात कही है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-Lucknow: आवारा कुत्ते ने दौड़ाया तो सिक्योरिटी गार्ड ने राइफल से मार दी गोली, बेजुबान की मौके पर मौत- Video