जनगणना 2027 की तारीखों का हो गया ऐलान….अब पता चलेगा किस जाति-धर्म के लोगों की कितनी संख्या

October 30, 2026 by No Comments

Share News

Census 2027: लम्बे इंतजार के बाद देश में आखिरकार जनगणना 2027 का ऐलान कर ही दिया गया है. 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक देश भर में जनगणना का काम किए जाने  की घोषणा की गई है. तो वहीं बर्फ से ढके राज्यों और चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर पूरे देश में जनगणना कराई जाएगी.

जनगणना की रेफरेंस डेट 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे तय की गई है. 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना के जरिए लोग अपनी जानकारी खुद भर सकेंगे. फिर 1 से 5 मार्च 2027 तक रिविजनल राउंड होगा.

इस तरह से पता चल पाएगा कि देश में किस जाति के कितने लोग रहते हैं और आबादी का स्वरूप कैसा है. मालूम हो कि भारत में पिछली जनगणना 2011 में हुई थी और फिर ये जनगणना 10 साल बाद यानी 2021 में प्रस्तावित थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण टाल दी गई थी.

बता दें कि चुनावी राज्यों और बर्फ वाले शहरों में कब जनगणना कराई जाएगी और इनमें कौन-कौन से राज्यों को शामिल किया गया है. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में हो सकते हैं ये बदलाव, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट