UP:स्कूल की इमारत पर तिरंगा ध्वज के बीच लगाया गया इस्लामिक झंडा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दिए कार्यवाही के निर्देश, देखें वीडियो

August 18, 2022 by No Comments

Share News

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश (UP) के आजमगढ़ जिले के फूलपुर न्यू कैंब्रिज स्कूल का बताया जा रहा है। इसी के साथ वीडियो में दावा किया गया है कि स्कूल के ऊपर हरा इस्लामिक झंडा तिरंगे के बीच लगाया गया है।

इस वीडियो को आजमगढ़ पुलिस को टैग किया गया है। करीब तीन घंटे पहले ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्कूल में तिरंगे के बीच में हरा इस्लामिक झंडा लगाया गया है।

स्कूल के प्रिंसिपल का नाम राजीक खान बताया जा रहा है जबकि स्कूल में अधिकतर हिंदू बच्चें पढ़ते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बिल्डिंग की छत पर कई तिरंगा झंडा लगाया गया है और तिरंगों के बीच में एक हरा झंडा भी लहरा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर रिप्लाई करते हुए आजमगढ़ पुलिस ने लिखा है कि थाना प्रभारी फूलपुर को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।