UP: नमस्कार न करने पर सिपाही ने फास्ट फूड वाले की तोड़ी दुकान, गाली देते हुए कहा, डैकेती मामले में करा दूंगा अंदर, वायरल हुआ वीडियो, देखें नशे की हालत में पुलिसकर्मी का उपद्रव (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)

August 20, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तीन दिन के अंदर दूसरा मामला खाकी को दागदार करने वाला सामने आया है। ताजा मामला, कानपुर के हनुमंत विहार से सामने आया है। यहां गुरुवार रात नमस्कार ना करने पर एक सिपाही ने फास्ट फूड की दुकान का सामान बाहर फेंक दिया और जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दें कि 17 अगस्त 2022 को ही एक और वीडियो कानपुर के गोविंदनगर थाने के हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह का वायरल हुआ था, जो कि नशे की हालत में सड़क के राहगीरों के साथ गाली-गलौज की थी। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया था। तो वहीं यह 18 अगस्त को ही ये दूसरी वीडियो सामने आया जिसमें सिपाही अपना नाम सुनील तिवारी बताते हुए दिखाई दे रहा है और वह नशे की हालत में है।

बताया जा रहा है कि फास्ट फूड की दुकान वाले ने सिपाही सुनील तिवारी को नमस्कार नहीं किया। इसके बाद सिपाही ने गाली गलौज शुरू कर दी और डकैती का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर जेल में डालने के लिए भी कहा। लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन मामला सिपाही का होने पर उसे समझाकर लौट गई। शुक्रवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोबारा जांच करने पहुंची।

खाडेपुर निवासी गौरव ने बताया कि हनुमंत विहार निवासी सिपाही सुनील तिवारी के मकान में बनी एक दुकान उसने 3500 रुपये किराये पर ली है। जहां फास्टफूड की दुकान खोली है। आरोप है कि सिपाही जब भी दुकान के बाहर आता है। नशे में रहता है और लोगों से जबरन नमस्कार करवाता है।

गुरुवार रात भी वह वर्दी में नशे में आया। गौरव के मुताबिक, वह उस काम मे व्यस्त था तो देख नहीं सका। कुछ ही देर बाद सिपाही गाली गलौज करने लगा और दुकान से पेटीज का काउंटर फेंक दिया। विरोध करने पर गाली देने लगा। लोगों ने उसका वीडियो बनाया तो सिपाही उनसे बोला मेरा नाम सुनील तिवारी है। डकैती का मुकदमा दर्ज कराउंगा। तभी सिपाही का बेटा पहुंचा और वीडियो बनाने वाले युवक को गाली देते हुए हाथापाई करने लगा। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि रात में पीआरवी पहुंची थी। वीडियो सुबह मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।