Noida: मजदूरी के पैसे न मिलने पर मिस्त्री ने मकान मालिक की कार में लगाई आग, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज, मामला दर्ज, बकाया था दो लाख 68 हजार रुपए

September 14, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार, जो कि हेलमेट लगाए हुए है। अपनी बाइक एक कार के आगे रोकता है और फिर पेट्रोल छिड़कर आग लगा कर भाग जाता है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना सेक्टर-39 के सदरपुर कॉलोनी क्षेत्र का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मजदूरी के पैसे न मिलने पर नाराज मिस्त्री ने घर के बाहर खड़ी माकान मालिक की मर्सिडीज कार में आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव निवासी रणवीर नामक मजदूर ने सदरपुर के आयुष चौहान के घर पर टाइल्स लगाने का काम किया था। इस काम के पूरे पैसे आयुष ने रणवीर को नहीं दिए थे। आयुष पर मजदूर का दो लाख 68 हजार रुपए बकाया था। रणवीर कई बार पैसे मांग चुका था लेकिन आयुष हमेशा टाल-मटोल करता रहा। इस पर नाराज होकर रणवीर ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब आयुष की कार उसके घर के सामने खड़ी थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल के नम्बर से आरोपी की पहचान की गई है।

यहां देखें वीडियो