CCI: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने Google पर लगाया 1,337 करोड़ रुपये का जुर्माना, देखें गूगल पर क्या-क्या लगे हैं आरोप

October 20, 2022 by No Comments

Share News

नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल ( Google) पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने को लेकर यह कार्रवाई गूगल पर की गई। इसी के साथ CCI ने प्रमुख इंटरनेट कंपनी को अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोकने और बंद करने का निर्देश भी दिया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक गूगल के खिलाफ CCI की जांच पिछले 2 साल से जारी थी। इन्वेस्टिगेशन कमिटी ने गूगल पर एंटी-कॉम्पिटिटिव प्रैक्टिस करने, अनफेयर बिजनेस करने और मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया था। इसी के साथ दो साल की जांच में CCI ने गूगल इंडिया को मार्केट में अपना एकतरफा दबदबा बनाने का दोषी भी पाया। दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल दबाव बनाकर कॉम्पिटिशन और इनोवेशन को भी कम कर रहा था। गूगल सर्च रिजल्ट, म्यूजिक, ब्राउजर, ऐप लाइब्रेरी और बाकी सर्विसेस में कई तरह की गड़बड़ी कर रहा था।

गूगल पर ये लगे हैं आरोप
CCI ने आरोप लगाया है कि गूगल मोबाइल फोन और ऐप मेकर्स पर वन-साइडेड कॉन्ट्रैक्ट का दबाव बनाता था। इससे किसी भी नए मोबाइल में पहले से गूगल के ऐप्स इंस्टॉल रहते हैं, जिनको अन-इंस्टॉल भी नहीं किया जा सकता। इससे यूजर्स को मजबूरी में गूगल ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसी से गूगल ऐप्स का यूज टाइम बढ़ता है और अन्य ऐप्स काफी नुकसान में रहते हैं।

अमेरिका में भी हुआ केस
रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका के टेक्सास में भी गूगल पर लाखों यूजर्स का बायोमेट्रिक डाटा कलेक्ट करने के आरोप लगे हैं। इसके लिए गूगल यूजर्स की परमिशन भी नहीं ले रहा था।

एक ही दिन में दूसरा बड़ा जुर्माना लगा है गूगल पर
CCI ने गूगल से पहले गुरुवार को ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस मेक माय ट्रिप-गोआईबीबो और हॉस्पिटैलिटी सर्विस OYO पर जुर्माना लगाया था। OYO पर 168.88 करोड़ रुपए और MMT-go पर 223.48 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा था।