Petrol Diesel Price Increased: कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पिछले 24 घंटे में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें दिल्ली सहित लखनऊ की कीमत

Share News

Petrol Diesel Price Increased: पिछले 24 घंटे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी गिरावट आई है, लेकिन खुदरा बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में आज उछाल दिख रहा है. NCR के शहरों के अलावा यूपी के और भी कई शहरों में आज तेल के दाम बढ़ गए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल लगातार दूसरे दिन 13 पैसे बढ़कर 96.92 रुपये लीटर हो गया है. यहां डीजल भी 12 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये पहुंच गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 24 पैसे चढ़कर 96.57 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल का रेट भी 23 पैसे बढ़ा और कीमत 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है. इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये लीटर पहुंच गया है. यहां डीजल 30 पैसे चढ़कर 89.75 रुपये लीटर पहुंच गया है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव 1 डॉलर से ज्‍यादा टूटकर 75.36 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरकर 71.30 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

देखें चारों महानगरों में के दाम
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट

लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर.
नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर.
गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर. (फोटो सोशल मीडिया)