UP News: डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने सपा नेता के बेटे को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, जांच शुरू, समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री को घेरा

Share News

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के चंदौली के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह सपा नेता के बेटे को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने जांच बिठा दी है.

तो वहीं इस वीडियो को ट्विट करते हुए सपा के मीडिया सेल ने लिखा है कि , “ये है योगी सरकार में पुलिसवालों के कारनामे, खुद को साक्षात सिंघम समझने वाले सीओ अनिरुद्ध सिंह ने एक वृद्ध को सरेआम इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि वो भाजपाई गुंडागर्दी का विरोध कर रहा था, बुजुर्गों पर हाथ उठाने वाले ये बदतमीज पुलिसवाले ही योगी सरकार की असल और अश्लील पहचान बन चुके हैं.”

ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. इस दिन जिले में निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही थी. जानकारी सामने आ रही है कि चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में निकाय चुनाव के मतदान के दौरान डिप्टी एसपी ने किसी बात को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे अखिलेश जायसवाल को थप्पड़ मार दिया.

यहां देखें वीडियो