Ankita Murder Case: अंकिता के मोबाइल ने खोले कई राज, बताने वाली थी भाजपा नेता के बेटे की सच्चाई, वायरल हुआ मैसेज और आखिरी कॉल, जानें इस बड़ी घटना का क्रमवार पूरा सच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाएगा मामला, मामा ने की फांसी की मांग, देखें वीडियो
ऋषिकेश। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता के बेटे और रिजार्ट मालिक पुलकित आर्या अंकिता भंडारी पर अपने भाई अंकित को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बना रहा था। अंकिता भंडारी के मोबाइल से मिले स्क्रीनशॉच से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। इसी के आधार पर कहा जा सकता है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर झगड़ा हुआ होगा और उसके बाद इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया ।
इसी के साथ यह भी सामने आया है कि पुलकित अंकिता पर ग्राहकों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इस बात को अंकिता ने अपने कुछ मित्रों को भी बताई थी। इसके बाद ही 18 सितम्बर को पुलकित और अंकिता में विवाद हुआ और फिर आरोपी उसे दोपहिया वाहन से घुमाने के लिए ले गए। इस बीच पुलकित के साथ दो अन्य लोग भी थे। रास्ते में फिर से विवाद हुआ और इसी के बाद अंकिता को नहर में धक्का देकर गिरा दिया गया। इसके बाद तीनों अंकिता को छोड़कर रिजार्ट लौट आए। पहले तो गुमसुदगी की की रिपोर्ट लिखाई, लेकिन फिर कड़ाई से पूछताछ में सब उगल दिया। वहीं डीआईजी ने इस पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की बात कही है ताकि अंकिता के परिवार को न्याय मिल सके।
जानें पुलकित के दोस्त आरोपी सौरभ ने क्या खोला राज
पुलिस पूछताछ में पुलकित का दोस्त व आरोपी सौरभ ने अहम राज खोलते हुए पुलिस को बताया कि 18 सितम्बर की शाम को पुलकित और अंकिता रिजार्ट में थे। तभी दोनो के बीच विवाद हुआ था। इस पर पुलकित ने कहा था कि अंकिता गुस्से में है, इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं। इस पर चारो एक बाइक और एक स्कूटी पर ऋषिकेश के लिए रिजार्ट से निकल लिए। हम लोग बैराज होते हुए AIIMS के पास पहुंचे। इसी बीच बैराज चौकी से करीब 1.5 किमी दूर पुलकित अंधेरे मे रुका तो हम लोग भी रुक गए। इसके बाद हमने शराब पी और मोमो खाए।
हम सभी व अंकिता व पुलकित चीला रोड पर नहर किनारे बैठे थे। इसी बीच फिर से अंकिता व पुलकित के बीच विवाद हुआ। इस पर पुलकित ने कहा कि अंकिता उसे अपने साथियों के बीच बदनाम कर रही है। हमारी बातें अपने साथियों को बताती है। हम उसे ग्राहकों के साथ संबंध बनाने को कहते हैं। इस पर अंकिता गुस्सा हो गई और फिर उससे हम सबकी झड़प हो गई। इसी दौरान अंकिता ने ये भी कहा कि वह रिजार्ट की हकीकत सभी को बता देगी। इतना कहने के बाद ही उसने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया। इस पर हम सभी को गुस्सा आ गया।
हम सभी नशे में थे और हमें पता ही नहीं था कि हम क्या कर रहे हैं। इसी दौरान अंकिता हम लोगों से हाथापाई करने लगी और हमने इसे नहर में धक्का दे दिया। उसके नहर में गिरते ही हम डर गए और वहां से भाग निकले। इसके बाद प्लान बनाया। इसके तहत हमने शेफ मनवीर से अंकिता के बारे में पूथा तो उसने बताया कि अंकिता उसके साथ नहीं थी। प्लान के तहत अंकित ही खाना लेकर अंकिता के कमरे में गया।
प्लान के मुताबिक ही अंकित गुप्ता व पुलकित हरिद्वार चले गए। यहीं पर पुलकित ने अपने लिए नया मोबाइल और जियो का डमी सिम खरीदा। इसी के बाद रिजॉर्ट में काम करने वाले सौरव बिष्ट को कहा कि वह अंकिता के कमरे में जाकर उसका फोन ले आए। ताकि सौरव कमरे में जाए और फिर हमें बताए कि अंकिता कमरे में नहीं है। इस तरह से सबकुछ हमारी प्लानिंग के मुताबिक ही हो रहा था। इसके बाद पुलकित ने अंकिता के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इसके बाद तीनोमंने तय किया कि तीनों एक ही तरह के बयान देंगे। बता दें कि तीनों ने अपनी प्लानिंग के अनुसार काम किया लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छुप नहीं सकी।
अंकिता का मैसेज हुआ वायरल
पुलकित आर्या की फैक्ट्री में लगा दी गई आग