T20 World Cup 2022: भारत पाकिस्तान टी-20 मैच देखते हुए 35 वर्षीय युवक को पड़ा दिल का दौरा, मौत

October 24, 2022 by No Comments

Share News

गुवाहाटी। रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान टी-20 मैच को देखते हुए एक युवक को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। यह घटना असम कते शिवसागर जिले की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की पहचान 34 वर्षीय बिटू गोगोई के रूप में हुई है।

इस पूरे मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि गोगोई अपने कुछ मित्रों के साथ रविवार की शाम को एक स्थानीय सिनेमा हॉल में मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे. इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। इस पर उनके मित्रों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, गोगोई को क्रिकेट मैच के दौरान सिनेमा हॉल में तेज आवाज के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ शिवसागर पुलिस की एक टीम पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है। क्योंकि गोगोई के परिवार का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ्य थे और उनको किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।