सिंगर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश…जब्त होगा पासपोर्ट; टटिहरी गाना विवाद में महिला आयोग का बड़ा एक्शन-Video
Badshah Tatihari Song Controversy: टटिहरी गाना विवाद में सिंगर बादशाह बुरी तरह से फंस गए हैं. हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है. इसी के साथ ही उनका पासपोर्ट भी जब्त होगा. शुक्रवार को महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए. इसी के बाद महिला आयोग ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है.
बादशाह के वकील ने कही ये बात
बता दें कि बादशाह के वकील अक्षय दहिया पानीपत में महिला आयोग के सामने पेश हुए और बादशाह की ओर से सफाई रखते हुए कहा कि बादशाह ने जो गलती की, उसके लिए उन्होंने माफी मांगी है. इसी के साथ ही वकील ने ये भी कहा कि पहले से तय कार्यक्रम की वजह से बादशाह आज आयोग के सामने नहीं पेश हो पाए और वह आयोग के सामने उनका पक्ष रखने आए हैं.
#Badshah के गाने सुंदर बोल सुनिए 👇
– आया बादशाह दोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने.
Aya Badshah doli chadhane In sabki Ghodi banane..
अश्लीलता और फूहड़ता का संगम एक ही लाइन में वाह…. pic.twitter.com/trI9qAL6E0
— Adil (@_Adil_Waseem) March 6, 2026
जानें क्या है मामला?
बता दें कि हाल ही में सिंगर बादशाह का एक गाना आया था जिसके बोल टटिहरी है और इस गाने में स्कूली ड्रेस में लड़कियां डांस करती दिख रही हैं तो वहीं बादशाह ने इस गाने में जो शब्दों का चयन किया है वह बेहद ही अभद्र है. गाना हरियाणा रोडवेज की बस पर शूट किया गया था और मजे की बात तो ये है कि इसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी. विवाद होने के बाद पंचकूला में बादशाह के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. तो वहीं गाने पर हरियाणा महिला आयोग ने भी आपत्ति जताई थी और बादशाह को नोटिस भेजा था. विवाद बढ़ता देख बादशाह ने इस गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटा देने की बात कही थी और माफी भी मांगी थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेकिन शुक्रवार को महिला आयोग के बुलाने पर भी बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं हुए.
View this post on Instagram