Bareilly: सावन में इस शख्स के प्यार में पागल हुए नन्दी, नहीं मिलने पर मचा देते हैं तांडव, जानें क्या असली वजह है इस प्यार की

August 5, 2023 by No Comments

Share News

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नन्दी एक शख्स के प्यार में इस कदर पागल हुए हैं कि अगर वह नहीं मिलते हैं तो तांडव मता देता है. सावन के महीने में इस शख्स पर साक्षात नन्दी की कृपा बरस रही है. हालांकि वैसे को हर कोई नन्दी के उग्र स्वभाव को देखते हुए उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है, लेकिन इस शख्स ने नन्दी का दिल इस कदर जीत लिया है कि वह उसके पास जाते भी हैं और नन्दी उन पर जमकर प्यार लुटाता है. जिसे देखकर यहां के लोग अचरज में हैं दूसरे सोशल मीडिया पर भी ये प्रेम कहानी जमकर वायरल हो रही है.

जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर कर्मचारी नगर है, जहां करीब एक साल पहले नंदी (बिजार , सांड ) एक साल पहले नन्दी गम्भीर बीमारी का शिकार हो गया था और वह किसी तरह से कर्मचारी नगर की कॉलोनी विस्तार में आ गया. वह एक ही जगह बैठा रहता था और उसके पास कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था. लोग दूर से ही कुछ न कुछ खाने के लिए दे देते थे. इसी बीच नन्दी के इस हाल की जानकारी दवा व्यापारी हितेंद्र सिंह चौधरी को लगी. इस पर वह नंदी को देखने उस जगह पहुंच गए और जानने की कोशिश की कि उसको हुआ क्या है. पहले तो वह भी घबरा गए और दूर से ही उसे खाने के लिए दिया लेकिन एक-दो दिन बाद हितेंद्र उसके पास गए और अपना हाथ उसकी पीठ पर हाथ रख दिया. इस पर भी नंदी शांत रहे और फिर हितेंद्र को कुछ कहा नहीं. इसके बाद उन्होंने नंदी की बीमारी को जानने की कोशिश की तो पता चला कि उसके अंदर म कैल्शियम की दिक्कत के साथ पैर में उसके खुर नहीं है जिसके कारण वह चल नहीं पा रहा है.

इस पर हितेंद्र ने नंदी की बीमारी सही करने के लिए उसकी खुराक बढ़ाई और वह पिछले एक साल से नंदी को 2 से 5 किलो गाजर प्रतिदिन , मटर , पालक के साथ लगातार 2 से 3 ब्रेड देने का काम कर रहे है. यही कारण है उग्र स्वभाव का यह जानवर उनका दोस्त बन गया है और वह हर रोज उनके आने का इंतजार करता रहता है और वह नहीं दिखते हैं तो इधर-उधर दौड़ने लगता है और चिल्लाता है. हितेंद्र लगातार उसको दवा खिला रहे हैं. यह प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है.