क्या अब बदल जाएगा अलीनगर का नाम? बिहार की सबसे युवा MLA बनने के बाद क्या बोलीं मैथिली ठाकुर-Video

November 14, 2025 by No Comments

Share News

Bihar Assembly Elections Result-2025: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 का रिजल्ट सभी के सामने है. NDA ने ऐतिहासिक जीत बिहार में दर्ज की है. फिलहाल अभी तक चुनाव आयोग ने अब तक 81 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से NDA ने 68 और महागठबंधन ने 9 सीटें जीती हैं तो दूसरी ओर बिहार की सबसे युवा विधायक बनकर सामने आई हैं सिंगर मैथिली ठाकुर.

मैथिली के सपोर्टर उनको लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं तो वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं मैथिली के हाथ जीत की ट्राफी लगने के बाद वह गदगद हैं और उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही है.

बता दें कि मैथिली ठाकुर बिहार के अलीगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थीं और उन्होंने यहां से जीत हासिल कर ली है. उनकी जीत के बाद उनके किए वादे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. दरअसल मैथिली ने जनता से वादा किया था कि अगर वह जीतती हैं तो अलीनगर का नाम बदल कर सीता नगर कर देंगी. फिलहाल अब देखना ये है कि मैथिली इतनी कम उम्र में किस तरह से राजनीति का ककहरा पढ़ते हुए अपनी विधानसभा का विकास करती हैं. हालांकि जीत के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “यह मेरी जीत नहीं, बल्कि मुझे वोट देने वालों की जीत है. मैं अवाक हूँ और अभी भी सब कुछ समझ नहीं पा रही हूँ.”

जानें कौन है मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) बिहार की मशहूर लोक गायिका हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. हालांकि वह कई भाषाओं में गाना गाती हैं. कम उम्र में ही म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान छोड़ी है.मात्र 4 साल की उम्र से अपनी आवाज का जादू चलाने वालीं मैथिली का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार में हुआ. जब वह 4 साल की थीं तभी उनका परिवार दिल्ली आ गया था और यहीं उन्होंने अपने गायन की कला अपने दादा जी से सीखी. शुरू में वह रात जागरण और म्यूजिकल फंक्शन में गाना गाया करती थीं.

यहां हार गई थीं मैथिली

मैथिली ठाकुर ने शुरू में कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया लेकिन सफलता नहीं मिली. मात्र 11 साल की उम्र में वह जी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो लिटिल चैम्प्स (Little Champs) में पहुंची थी और इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल जूनियर (Indian Idol Junior) में लोकप्रियता हासिल की लेकिन उनको सफलता नहीं मिली. साल 2016 में जीनियस यंग सिंगिंग कॉम्पटीशन में उन्होंने जीत हासिल की व अपना पहला म्यूजिक एल्बम यह रब्बा लॉन्च किया था.

Maithili Thakur-

अपने दोनों छोटे भाइयों के साथ मैथिली

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइजिंग स्टार का पहला सीजन मैथिली सिर्फ 2 वोट से हार गई थीं. वह सीजन की फर्स्ट रनर-अप रही थीं लेकिन इस शो से वह रातोरात स्टार बन गई थीं. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बिहार की लोकगायिकी को आगे बढ़ाया. उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्मेंस दी और देश-विदेश में लोकप्रियता हासिल की. साल 2021 में उन्हें लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं. उनके साथ उनके दो छोटे भाई भी वाद्ययंत्र के साथ उनका साथ देते हैं. आज वह बिहार में अपनी लोक गायिकी के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं और अब बिहार विधान सभा चुनाव में भारी वोटों के साथ जीत हासिल कर सबसे कम उम्र की MLA बनने का खिताब भी हासिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections Result-2025: पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही पीएम मोदी ने हिलाया गमछा…छठी मइया का नाम लेकर कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना-Video

Bihar Assembly Elections Result-2025: मुंह छिपाकर भागते दिखे RJD उम्मीदवार व भोजपुरी सिंगर खेसारी… कही ये बात-Video

Bihar Assembly Elections Result-2025: बिहार में भाजपा बांटी रही मखाने की खीर…मनोज तिवारी ने गाया गाना; चुनावी नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात-Video