Bihar: एक और भाजपा विधायक ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर गलत टिप्पणी करते हुए हिंदू मान्यता को बताया बीमारी, वायरल हुआ वीडियो, खुद ही सुनें क्या कहा, सोशल मीडिया पर पार्टी की करा रहे हैं थू-थू
भाजपा नेताओं के बार-बार हिंदू देवी-देवताओं को लेकर गलत टिप्पणी करने की खबरें सामने आ रही हैं और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
हाल ही में एक और भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने भी लक्ष्मी जी और सरस्वती माता को लेकर “पटाओ” वाली टिप्पणी की थी, तो अब BJP विधायक ललन पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिंदू देवी-देवताओं को लेकर गलत टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उनको नहीं मालूम कि जो हिंदू नहीं हैं और देवी-देवताओं को नहीं मानते तो वो जिस धर्म के हैं, उस धर्म के अपनी मान्यताओं को मानते हैं।
इसमें उनको तुलना करने की क्या जरूरत थी, लेकिन उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे लक्ष्मीजी, हनुमान जी पर टिप्पणी की। ललन पासवान हैं जरूर हिंदू, लेकिन उनको यही नहीं मालूम कि सभी धर्म मान्यताओं पर चलते हैं और सभी धर्मों के अपने-अपने प्रभु हैं, जिनके आधार पर वे अपनी पूजा-पाठ अपने तरीके से कर के आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो में ललन कह रहे हैं कि मुस्लिम तो नहीं मानते धन की देवी लक्ष्मी को फिर भी वे अमीर हैं।
हनुमान जी को अमेरिका नहीं मानता फिर भी वह शक्तिशाली है, लेकिन ललन ये भूल गए कि अगर मुस्लिम लक्ष्मी को नहीं मानते, तो वो किसी को तो अपना आराध्य मानते हैं न, उनके अनुसार वो आगे बढ़ रहे हैं। उसी तरह क्रिश्चियन यीशु को मानते हैं और वे अपनी मान्यताओं के साथ आगे बढ़ रहे है, लेकिन ललन अपनी बुद्धि का यहां कुछ ज्य़ादा ही इस्तेमाल कर बैठे हैं और उनको ये जरा भी समझ नहीं कि जो वो बोल रहे हैं, वो क्या बोल रहे हैं। इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर उनके साथ ही पार्टी की भी जमकर थू-थू हो रही है।
जहां एक ओर प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी देवी-देवताओं की सिद्ध पीठ पर कॉरिडोर निर्माण कराकर आधुनिक बना रहे हैं और पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके पार्टी के ही विधायक और सासंद गलत टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में जब कर पार्टी इन लोगों के खिलाफ एक्शन नहीं लेती, ये यूंहीं देवी-देवताओं पर गलत टिप्पणी करते रहेंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर विधायक की जमकर थू-थू हो रही है। यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। ललन पासवान बिहार के भागलपुर के पीरपैंती से बीजेपी विधायक हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो