Madhya Pradesh: ब्राह्मण होते हुए भी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने दी ब्राह्मणों को गाली, वायरल हुआ वीडियो, ब्राह्मण संगठन उतरे विरोध में (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)
मध्य प्रदेश। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ब्राह्मणों को गाली देते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को लेकर ब्राह्मण संगठनों का आरोप है कि ये कांग्रेस मीडिया विभाग मध्य प्रदेश के अध्यक्ष केके मिश्रा हैं, जो कि खुद भी एक ब्राह्मण समाज से आते हैं, लेकिन उन्होंने ब्राह्मणों को खुलेआम गाली दी है।
इसका वीडियो वायरल होते ही ब्राह्मण समाज उनके साथ ही कांग्रेस के विरोध में भी उतर आया है और उनसे माफी मांगने की मांग की है। इसी के साथ कहा है कि इस वीडियो से कांग्रेस की मानसिकता पूरी से तरह से स्पष्ट हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ को चाहिए कि वह केके मिश्रा को पार्टी से बाहर करें और ब्राह्मणों से माफी मांगें।
इस वीडियो के विरोध में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से ब्राह्मण संसार संगठन के पदाधिकारी, प्रगतिशील ब्राह्मण संस्था मध्यप्रदेश और संस्कृति बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ब्राह्मण संसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, गोपाल शर्मा, अनूप चौबे, चंद्रशेखर तिवारी, मोहन शर्मा, विभा शुक्ला, शोभा मिश्रा सहित सैकड़ों ब्राह्मणों ने इसका विरोध करते हुए माफी मांगने की मांग की है।
यहां देखें वीडियो