Gurugram News: सूटकेस में बंद मिले नग्न युवती के शव मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, वीडियो हुआ वायरल, भाजपा नेता ने जताई लव जिहाद की आशंका (चेतावनी-वीडियो विचलित कर देने वाला है)
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को सूटकेस में मिला युवती का नग्न शव मामले का खुलासा हो गया है। इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो कि विचलित कर देने वाला है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति ने ही उसकी हत्या की थी।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम में दो दिन पहले सूटकेस में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पति राहुल ने की थी। हत्याकांड के राज को छुपाने के लिए ही उसने डेडबॉडी को सूटकेस में डालकर इफको चौक पर फैंक दिया था। युवती उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर की रहने वाली है, जिसका नाम प्रियंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली खुलासे हुए हैं। उसके प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान मिले।
प्रियंका की लाश 17 अक्टूबर की शाम को गुरुग्राम के सबसे भीड़भाड़ वाले इफको चौक के पास झाड़ियों में सूटकेस के अंदर नग्न अवस्था में मिली थी। सूटकेस के बारे में उस वक्त मालूम हुआ जब एक ऑटो चालक शौच के लिए झाड़ियों के पास पहुंचा। उसे सम्बंधित जगह से बहुत ज्यादा दुर्गंध आई। इस पर उसने सूचना पुलिस को दी। बाद में सूटकेस खोला गया तो शव देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए थे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारे के पास तक पहुंची। बताया जा रहा है कि प्रियंका उत्तर प्रदेश से आकर अपने पति व बच्चे के साथ गुरुग्राम के सहरौल गांव में किराए पर रहती थी।
मंगलवार को प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स ने शुरूआती रिपोर्ट पर बताया कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। शरीर पर चोट और जलने के निशान भी पाए गए हैं। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशाने मिले। पुलिस को महिला के साथ टॉर्चर करने का शक है। महिला के शरीर पर बना टैटू भी खुरचा गया ताकि उसकी पहचान न हो सके। उसके शरीर पर जलाने के निशान भी हैं।
पूछताछ में पति ने उगला हत्याकांड का राज
शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने प्रियंका के पति सुल्तानपुर के गांव बांदी निवासी राहुल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्याकांड का राज खुल गया। राहुल ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद बाजार से एक बड़ा सूटकेस खरीदा और महिला की लाश से सारे कपड़े उतारने के बाद उसके हाथ पर बने पति के नाम के टैटू को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो सके।
ई-रिक्शा में रखकर पहुंचा था सूटकेस फेंकने
गुरुग्राम पुलिस के क्राइम एसीपी प्रीतपाल ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी राहुल ने 17 अक्टूबर को इफको चौक तक जाने के लिए किराये पर ई-रिक्शा लिया था, जिसमें वह सूटकेस रखकर पहुंचा। बाद में वह बैग को झाड़ियों के पास लेकर पहुंचा और फिर मौका मिलते ही बैग को फेंककर फरार हो गया। राहुल ने अपने गुनाह और सबूत दोनों को छुपाने की भरसक कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और उसे देर रात उसके कमरे से ही गिरफ्तार कर लिया।
डेढ़ साल पहले लव-मैरिज करने के बाद रह रहा था साथ
पुलिस के मुताबिक, राहुल और प्रियंका (21) दोनों काफी पुराने परिचित थे। आपस में दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने भागकर लव-मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों से एक लड़की हुई। लड़की की उम्र करीब 1 साल है। राहुल गुरुग्राम में ही एक प्राइवेट कंपनी में हैल्पर की जॉब करता था। कुछ दिन से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। 16 अक्टूबर की रात पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर राहुल ने उसकी हत्या कर दी। राहुल ने टैटू गोदने के लिए जो चाकू प्रयोग किया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

भाजपा नेता ने जतायी लव जिहाद की आशंका
वहीं इस पूरे मामले में भाजपा नेता आनन्द कालरा ने इस वीडियो को वायरल करते हुए लव जिहाद की आशंका जताई है। उन्होंने वीडियो वायरल करते हुए लिखा है कि “इफको चौक के पास 20 से 25 साल की उम्र की महिला की लाश सूटकेश में मिली है। महिला के हाथ और पैर भी तोड़े गए। शव देखकर लग रहा है कि हत्या कुछ ही घंटों पहले हुई है। मामले में FIR दर्ज की गई है। महिला के शव को पहचानने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है मामला लव जिहाद का हो सकता है।”
(फोटो-सोशल मीडिया )