Video: हवालात में बंद शराबी ने गाया ऐसा भोजपुरी गाना, कि झूम उठी पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक लॉकअप में बंद दिखाई दे रहा है और भोजपुरी गाना गा रहा है, जिस पर वाह-वाह भी सुनाई दे रही है, जो कि पुलिस द्वारा की जा रही है। यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शराबबंदी वाले बिहार में एक शराबी युवक सड़क पर घूम रहा था, जिसे पुलिस ने उठाकर लॉकअप में बंद कर दिया। इसके बाद उसने भोजपुरी गाना गाकर न केवल पुलिस बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया। बता दें कि बिहार में शराब पीने वालों की धर-पकड़ जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार शाम को यूपी से आने वालों की जांच बिहार में की जा रही थी।
मुफस्सिल थाने की एंटी लिकर टास्क फोर्स लोगों की जांच में लगी थी। ब्रेथ एनलाइजल की वजह से एक गायक भी पुलिस की पकड़ में आ गया, जिसका नाम कैमूर चिले का रहने वाला कन्हैया बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी लोकगीत गाने के लिए उसकी बिहार में अच्छी-खासी पहचान है। जब पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया, तो उसने वहां भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर दिया और गाना गायास ‘दरोगा जी, चार दिन से पियवा बा लपाता….।’, जो कि सोशल मीडिया पर भी जमकर सुना जा रहा है। फिलहाल खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने कन्हैया को छोड़ दिया है और उसे सुधरने का एक और मौका दिया है।
यहां देखें वीडियो