ANI Twitter Account Locked: देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी ANI का ट्विटर अकाउंट लॉक, 76 हजार से अधिक हैं फॉलोवर्स, ट्विटर ने बताई चौंका देने वाली वजह

April 29, 2023 by No Comments

Share News

ANI Twitter Account Locked: देश की सरकारी सबसे बड़ी समाचार एजेंसी एशियन न्‍यूज इंटरनेशनल (ANI) का ट्विटर अकाउंट ट्विटर द्वारा लॉक कर दिया गया है. इसी के साथ एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सभी को दी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें This account doesn’t exist लिखा हुआ है. हालांकि ट्विटर ने इसके पीछे की वजह भी बतायी है. जो कि चौंका देने वाली है.

स्मिता प्रकाश ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ट्विटर ने अकाउंट क्रिएटर की न्‍यूनतम उम्र 13 साल होने के नियम का हवाला देते हुए एएनआई के अकाउंट को लॉक कर दिया गया है. इसी के साथ एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश ने ट्विटर के मालिक एलन मस्‍क को टैग करते हुए लिखा कि ‘हमारा गोल्‍ड टिक छीन लिया गया था, फिर उसे ब्‍लू टिक से बदल दिया गया और अब अकाउंट ही लॉक कर दिया गया.”

स्मिता प्रकाश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, जो लोग एएनआई को फॉलो करते हैं उनके लिए बुरी खबर! भारत की सबसे बड़ी न्यूज एजेंसी एएनआई का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, जिसके 76 लाख से अधिक फॉलोअर हैं.