Crime News: इस राज्य से सामने आया सनसनीखेज मामला, 30 साल की विधवा से थे 4 बुजुर्गों के प्रेम सम्बंध, पांचवें की एंट्री के बाद हुई हत्या, जानें पुलिस ने क्या किया दावा
बिहार। बिहार के नालंदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक 30 साल की विधवा के चार बुजुर्गों से प्रेम सम्बंध थे लेकिन पांचवें की एंट्री के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि देश का ये पहला ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक नालंदा जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 30 साल की विधवा का प्रेम-प्रसंग खुला। बताया जा रहा है कि 30 साल की विधवा के चार बुजुर्ग प्रेमियों ने मिलकर पांचवें प्रेमी की हत्या कर दी। इस सम्बंध में जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने जब विधवा प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला परत दर परत खुला तो पुलिस चौंक पड़ी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मामला अस्थावा थाना क्षेत्र के बलवा पुर गांव का है।
यहां 30 साल की एक विधवा चाय की दुकान चलाती थी। उसका संबंध चार बुजुर्गो से था। पुलिस का कहना है कि इसी बीच इस प्रेम कहानी में बुजुर्ग तृपित शर्मा (70) की एंट्री हो गई। शर्मा ने भी सभी चारों की तरह महिला को प्रेम संबंध के लिए प्रपोज किया। बताया जा रहा है कि इससे महिला के पूर्व के प्रेमी नाराज हो गए। बिहार शरीफ (सदर) के डीएसपी डा. शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के साथ मिलकर सभी ने उनकी हत्या की योजना बना ली।
महिला ने पांचवें बुजुर्ग को बुलाया था सूनसान जगह
मीडिया सूत्रों के मुताबिक विधवा महिला ने अपने पहले के चारों प्रेमी की बात मानी और पांचवें प्रेमी तृपित शर्मा को 19 अक्तूबर को सुनसान जगह पर बुलाया। इसके बाद शर्मा के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई और शव को नवनिर्मित सामुदायिक भवन के पानी टंकी में फेंक दिया गया। उनकी पहचान न हो सके, इसके लिए उनके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था।
घटना के दो दिन बाद पुलिस ने बरामद किया था शव
घटना के दो दिन बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। तो वहीं शर्मा के बेटे मिट्ठू कुमार ने उसी दिन पिता की हत्या की प्राथमिकी अस्थावां थाने में दर्ज करायी। पुलिस जांच में जुटी ही थी कि पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अस्थावां पालीटेक्निक कालेज के पास चाय की एक दुकान में अक्सर बैठा करते थे। पुलिस, को मृतक का मोबाइल फोन नही मिल रहा था। इस बीच, फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
एक महीने बाद जब फोन खुला तो पहले से ही सर्विलांस पर डाला गया नंबर का राज खुल गया। पुलिस ने महिला के पास से मोबाइल बरामद किया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। डा. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला टूट गई और इस हत्याकांड का राज खुल गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के क्रम में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि 19 अक्टूबर को पांचों ने 75 साल के तृपित शर्मा को सुनसान जगह पर धोखे से बुलाकर हत्या कर दी थी।