Udhampur Accident: CRPF जवानों से भरी बस खाई में गिरी…इतने हुए शहीद; कई घायल-Video
CRPF Jawans Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF) जवानों से भरी बस खाई में गिर गई है. इस हादसे में 3 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है. तो वहीं कई जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है तो वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जो कि रूह को कंपा देने वाले हैं. इस वक्त पूरा देश घायल जवानों के लिए प्रार्थना कर रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 18 जवान सवार थे. हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं तो वहीं तीन जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है. हादसा आज सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।
Udhampur:
Disturbing to receive the news of a road accident involving a CRPF vehicle in the Kandva–Basantgarh area. The vehicle was carrying several brave jawans of the CRPF.I have just now spoken to DC Ms. Saloni Rai, who is personally monitoring the situation and keeping me…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 7, 2025
हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है उधमपुर में कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है इस हादसे में कुछ जवानों के बलिदान की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे।
A vehicle of 187 Battalion of Central Reserve Police Force (CRPF) carrying 18 personnel met with an accident while en route from Kadwa to Basant Garh in Udhampur district of Jammu and Kashmir and fell into a gorge around 10.30 am today. During the incident, all the personnel in…
— ANI (@ANI) August 7, 2025
मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि मौके पर बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है. स्थानीय लोग अपनी इच्छा से जवानों की सहायता के लिए आगे आए हैं और हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है. तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग हादसे में घायल जवानों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.
Heartbreaking 💔 2 Soldiers lost their lives, 12 Injured As CRPF Vehicle Meets With An Accident In Basantgarh arae In Udhampur district.
Tribute to fallen soldiers. Prayers for quick recovery of injured. pic.twitter.com/oh1r0lGlhV
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) August 7, 2025
ये भी पढ़ें-UP News: रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को योगी सरकार का खास तोहफा