दिल्ली विधानसभा का VIP गेट तोड़कर घुसने वाले ने पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा…कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
Delhi Assembly: कल दोपहर दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने वाले ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है. आरोपी की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है. उस पर दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरबजीत ने घटना को लेकर कई खुलासे किए हैं.
सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर वायरल हो रहा है. इसके मुताबिक, सरबजीत ने पूछताछ में बताया है कि वह पुलिस का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता था. इसीलिए उसने विधानसभा में अपनी गाड़ी घुसा दी.साथ ही उसने ये भी दावा किया है कि उसका भांजा बीते एक हफ्ते से लापता है लेकिन पुलिस ने उसके केस में अभी तक कुछ भी नहीं किया.
आरोपी सरबजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 1 अप्रैल से उसके भांजे के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उसने इस मामले में हरी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उसके केस पर कोई ध्यान नहीं दिया. ऐसे में उसने विधानसभा में गाड़ी घुसाने की योजना बना डाली. सरबजीत ने कहा कि उसने सोचा कि दिल्ली विधानसभा में कोई बड़ा अधिकारी होगा जो उसकी बात को सुनेगा और उसका भांजा वापस मिल सकेगा.
कोई हथियार बरामद नहीं
दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरबजीत के पास के किसी तरह का कोई हथियार नहीं मिला है. वह एक हट्टा-कट्टा शख्स है और पैसे से मजबूत भी है. इसी साल फरवरी में उसने नई टाटा सियारा गाड़ी खरीदी थी. हालाकि पुलिस का कहना है कि जिस तरह से वह विधानसभा में गाड़ी लेकर घुसा इससे किसी को चोट भी लग सकती थी या फिर किसी के ऊपर कार चढ़ भी सकती थी.
रास्ता जानने के लिए ली ऑटोवालों की मदद
पुलिस सूत्रों से ये भी खबर सामने आई है कि सरबजीत अकेला विधानसभा के अंदर गया था. घटना के वक्त उसके साथ कोई और नहीं था. हालांकि विधानसभा तक पहुचने के लिए उसने दो टैक्सी वालों को 2000 रुपये देकर अपनी गाड़ी में बैठाया था क्योंकि उसको दिल्ली के रास्ते पता नहीं थे.
हालांकि पुलिस छानबीन में कार में बैठे दोनों ऑटो वालों का कोई रोल इस केस में पुलिस को नहीं मिला है. फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस ने इन दो लोगों से अलग से पूछताछ कर रही है. सरबजीत का मेडिकल कराने के बाद उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
पत्नी ने किया ये दावा
इस मामले में आरोपी सरबजीत की पत्नी सामने आई है और उसने दावा किया है और शाहजहांपुर का एक मेडिकल पर्चा देते हुए दावा किया गया है कि उसका इलाज किया जा रहा है. वह मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है. दिल्ली पुलिस इसको वेरिफाई कर रही है. इसके अलावा उसके कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.
सरबजीत का व्यवहार हिंसक होने का किया जा रहा है दावा
पुलिस के सूत्रों की माने तो सरबजीत का व्यवहार बहुत ही हिंसक दिखा है. वह पूरी रात लॉकअप की ग्रिल पकड़कर हिलाता रहा और शोर मचाता रहा. इतना ही नहीं, वह मेरे पास महाराजा की तलवार है जैसी उल्टी सीधा बातें भी कर रहा था तो वहीं सरबजीत के वकील ने दावा किया है कि सरबजीत विधानसभा को गुरुद्वारा समझ कर घुसा था. वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है.
#WATCH | Visuals from Delhi Assembly premises after a car tried to enter the premises forcefully, breaching the security barriers.
More details are awaited. https://t.co/4DiWFGhXKm pic.twitter.com/c5KfDS6luA
— ANI (@ANI) April 6, 2026