Dewas: कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में दिखी ब्राह्मण शक्ति, फिल्म के लिए नए चेहरे तलाशने पहुंचे सुनील मिश्रा, इनकी सभी मूवी में ब्राह्मण ही रहे हैं कलाकार

June 13, 2023 by No Comments

Share News

Dewas: श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज संचालक पं शरद दयाशंकर शुक्ला ने बताया कि कान्यकुब्ज ब्राह्यण समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं वार्षिक पत्रिका विमोचन समारोह शुक्ला भवन कृष्णपुरा पर सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि फिल्म प्रोडूसर अभिनेता (छतीसगडी फिल्म) पं.सुनील दत्त मिश्रा बिलासपुर एवं पं.रामचन्द्र दुबे, प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण संसार,डा. प्रतिभा शर्मा प्रदेश महिला अध्यक्ष , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे कार्यक्रम की अध्यक्षता-पं.संजय शुक्ला ने की.

कार्यक्रम मे सुनील दत्त मिश्रा, पं. रामचन्द्र दुबे, पं.शरद शुक्ला, पं.संजय शुक्ला, अशोक शुक्ला, प्रदीप शुक्ल, चन्द्रकान्त दीक्षित, सुमन शुक्ला पं.अनिल मिश्रा सहित समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया. सुनील दत्त मिश्रा द्वारा फिल्म साहित्य के लिए नये चेहरे तलाशने देवास आए थे. आपकी फिल्म मे सभी किरदार बाह्मण होते है.

कार्यक्रम में श्री कान्यकुब्ज पत्रिका का विमोचन अतिथियो ने किया. कार्यक्रम का संचालन व समाज परिचय अध्यक्ष पं.धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया. कार्यक्रम का आभार प्रर्दशन पं.अनिल मिश्रा ने किया. कार्यक्रम अपने गरिमा के साथ समस्त कान्यकुब्ज परिवार के सदस्यों के बीच शुक्ला भवन मे सम्पन्न हुआ. आने वाली फिल्म के प्रसारण कार्यक्रम के लिए पं.धर्मेन्द्र मिश्रा एंव पं.रामचन्द्र दुबे को निमंत्रण देकर गये है. पं.धर्मेन्द्र मिश्रा को श्रेष्ठ अध्यक्ष,पं.रामचन्द्र दुबे को श्रेष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण संसार, श्रेष्ठ संचालक पं.शरद दयाशंकर शुक्ल को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम मे पं.सुनीलदत मिश्रा की नई फिल्म के गीत का प्रसारण उदघाटन पं.धर्मेन्द्र मिश्रा से देवास मे कराया गया. आप सुबह 06 बजे तुलजा भवानी, चामुण्डा माता के दर्शन करने माता जी के मंदिर पहुंचकर आशिर्वाद लिया. फिर आप कार्यकम स्थल पर पहुंचकर समाज जनों से भेट की.