Earthquake: मेक्सिको में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप…कांपी इमारतें और मेट्रो तक; राष्ट्रपति ने रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस;-Video
Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में आज यानी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय भूकंप आया उस समय मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेस कर रही थी लेकिन इसे बीच में ही रोकना पड़ा है.
भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें इमारतें तेजी से हिलती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं जहां पर राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस कर रही थीं वहां पर जैसे ही अलार्म बजा उन्होंने पत्रकार वार्ता को बीच पर ही रोक दिया और सभी से इमारत के बाहर निकलने के लिए कहा. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा के अनुसार, राजधानी में आए भूकंप की तीव्रता 6.5 रिक्टर स्केल पर मापी गई.
🔴#LATEST — Mexican President Sheinbaum abruptly pauses her press conference as 6.5-magnitude earthquake shakes Mexico City pic.twitter.com/0YRqLo8XPi
— Türkiye Today (@turkiyetodaycom) January 2, 2026
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा की ओर से एक बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुर्रेरो के सैन मार्कोस शहर के पास रहा. यह स्थान प्रशांत महासागर तट पर एकॉपुल्को रिजॉर्ट के नजदीक है. भूकंप धरती से 40 किलोमीटर की गहराई में था.
M6.5 earthquake that hit Guerrero, Mexico was felt in Mexico City. You can see the building shaking 👀pic.twitter.com/ci7AaMjgWe
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) January 2, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों, कार्यालयों व अन्य इमारतों से निकलकर बाहर ही ओर भागे और सड़कों पर जमा हो गए. फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
भूकंप में दो की मौत की खबर सामने आई है. गुएरेरो की गवर्नर एवलिन साल्गाडो का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि भूकंप के केंद्र के पास एक गांव में 50 साल की महिला की घर गिरने से मौत हो गई तो दूसरी ओर राजधानी चिलपांसिंगो के एक अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है. हालांकि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बयान जारी कर बताया है कि एक व्यक्ति की इमारत खाली करते समय गिरने से मौत हो गई है.
Footage from Mexico shows how powerful the 6.5-magnitude earthquake was even the metro started shaking and services were stopped for over 40 minutes
#Temblor #Sismo #earthquake pic.twitter.com/J9oLOkgA9q
— Sumit (@A_Sumishiv1423) January 2, 2026